भाजपा जिलाध्यक्ष की किस बात पर डिप्टी सीएम ने डीएम से पूछा सवाल और क्या दिए निर्देश

कानपुर । गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव की तैयारी चल रही है और वहां जनसमस्याओं का अंबार है। टूटी सड़कों से लेकर अनेक समस्याएं जनता के सामने हैं। शहर में अनेक धार्मिक आयोजन चल रहे हैं, वहां भी नागरिक सुविधाओं की दिक्कत है। चकेरी एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा के सामने भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने जब ये समस्याएं रखीं तो उन्होंने जिलाधिकारी से सवाल पूछते हुए तत्काल समाधान कराने के निर्देश दिए।

डॉ. शर्मा हमीरपुर उपचुनाव की नामांकन सभा में जाते समय सुबह साढ़े दस बजे चकेरी एयरपोर्ट पहुंचे, यहां से वह सड़क मार्ग से हमीरपुर रवाना हुए। एयरपोर्ट पर क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, अनीता गुप्ता, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, रघुनंदन भदौरिया व प्रमोद विश्वकर्मा आदि ने उनका स्वागत किया। डिप्टी सीएम ने डीएम-एसएसपी और जिला संगठन के साथ बैठक कर विकास कार्यों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जलभराव से खराब हुई सड़कें तत्काल दुरुस्त कराई जाएं और जहां भी धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। सड़क से लेकर स्वच्छता तक का ध्यान रखा जाए।

See also  CG : महिला की नग्न हालत में मिली सड़ी-गली लाश, रेप के बाद हत्या का संदेह, इलाके में फैली सनसनी

सेक्टर चुनाव अधिकारियों की सूची सौंपी

भाजपा सिविल लाइंस मंडल की संगठन चुनाव संबंधी कार्यशाला जिला कार्यालय में हुई। इसमें मंडल चुनाव अधिकारी महेंद्र मिश्रा और सह चुनाव अधिकारी अनूप अवस्थी ने सेक्टर चुनाव अधिकारियों की सूची जिला चुनाव अधिकारी अमरनाथ यादव को सौंपी। जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि 11 सितंबर से बूथ चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 18 से 22 तक बूथ चुनाव का मतदान होगा। सेक्टर चुनाव अधिकारियों से कहा कि मतदान स्थल सार्वजनिक जगह बनाए जाएं। प्राथमिक सदस्य ही मतदाता होंगे। प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई ने भाजपा में लोकतांत्रिक तरीके से संगठन चुनाव होते हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम बाबू गुप्ता एवं सुरेश अवस्थी ने भी कार्यशाला को संबोधित किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष गिरजेश बाजपेयी, महेंद्र मिश्रा, प्रमोद त्रिपाठी, मणिकांत जैन, सुनील बजाज, आशुतोष पांडेय आदि थे।

One thought on “भाजपा जिलाध्यक्ष की किस बात पर डिप्टी सीएम ने डीएम से पूछा सवाल और क्या दिए निर्देश

  1. Greetings from Los angeles! I’m bored to death at work so I decided to browse your site on my iphone during lunch break.
    I enjoy the knowledge you present here and can’t
    wait to take a look when I get home. I’m amazed at how quick your blog loaded on my cell phone ..
    I’m not even using WIFI, just 3G .. Anyways, superb site!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *