पति को तलाक देकर अपने ही सौतेले बेटे से कर ली शादी, अब बनने वाली है उसके बच्चे की मां

क्या आपने कभी सुना है कि किसी महिला ने बचपन से जिस बच्चे को पाला हो, आगे चलकर वो उसी के बच्चे की मां बनने वाली हो। नहीं, लेकिन ऐसा हुआ है। 37 साल की इस महिला का नाम मरीना बलमशेवा (Marina Balmasheva) है। रूस की रहने वाली मरीना सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। मरीना ने अपने पति को तलाक देकर अपने ही सौतेले बेटे से शादी कर ली और अब वो उसके बच्चे की मां बनने वाली है। 

22 साल के बेटे से दो साल पहले की शादी : 
मरीना बलमशेवा ने अपने 22 साल के सौतेले बेटे व्लादिमीर शेवरिन (Vladimir Shavyrin) से दो साल पहले शादी कर ली थी। इसके लिए उन्होंने अपने पति एलेक्सी शेवरिन (Alexey Shavyrin) को तलाक दे दिया था। द मिरर में पब्लिश हुई रिपोर्ट के मुताबिक, मरीना और व्लादिमीर की पहली मुलाकात तब हुई थी, जब व्लादिमीर सिर्फ 7 साल का था। 

7 साल की उम्र से व्लादिमीर को पाला, लेकिन..
मरीना बलमशेवा ने 47 साल के एलेक्सी से 2007 में शादी की थी। एलेक्सी की ये दूसरी शादी थी। पहली पत्नी से एलेक्सी का 7 साल का एक बेटा व्लादिमीर था, जो उनके साथ ही रहता था। शादी के बाद मरीना ने अपने बेटे की तरह ही व्लादिमीर की परवरिश की। हालांकि, 10 साल बाद मरीना ने पति एलेक्सी से तलाक ले लिया और 2 साल बाद उसी सौतेले बेटे से शादी कर ली, जिसे उसने पाला था। 

See also  सीरिया में मस्जिद धमाके के बाद भड़का सांप्रदायिक दंगा, कई लोगों की मौत

सौतेले बेटे से दोबारा प्रेग्नेंट हैं मरीना : 
शादी के वक्त मरीना का वजन काफी बढ़ गया था। ऐसे में मरीना ने अपना वजन कम करने और अट्रैक्टिव दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी कराई। बता दें कि 37 साल की मरीना ने अपने सौतेले बेटे के साथ मिलकर पहले एक बेटी को जन्म दिया और अब वो दोबारा प्रेग्नेंट है। मरीना नाम की इस महिला ने जिस बच्चे को 7 साल की उम्र से पाला अब उसी के बच्चे की मां बन गई है। 

दोनों की उम्र में 15 साल का फासला : 
मरीना बलमशेवा इंस्टाग्राम पर काफी पॉपुलर हैं और उनके 6 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। वो अक्सर व्लादिमीर के साथ अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। बता दें कि व्लादिमीर और मरीना की उम्र में करीब 15 साल का अंतर है। व्लादिमीर के पिता और मरीना के एक्स हसबैंड को इन दोनों का रिश्ता बिल्कुल भी मंजूर नहीं है, लेकिन वो कुछ नहीं कर सकते। व्लादिमीर यूक्रेन के पास किसी फर्म में नौकरी करता था, लेकिन रूस और यूक्रेन के बीच जंग के बाद अब मरीना ही कमा रही है। 

See also  'मस्क को दुकान बंद कर अफ्रीका लौटना होगा', ट्रंप DOGE जांच की देने लगे धमकी