जांजगीर : तेज आवाज में देर रात तक बजा रहा था DJ, पुलिस ने जप्त किए मेटाडोर और डीजे सिस्टम, संचालक पर हुआ गिरफ्तार

जांजगीर जिला में  देर रात्रि मेटाडोर में साउंड सिस्टम माउंट कर अत्यधिक आवाज में DJ बजा रहा था| जानकारी मिलने पर पुलिस ने संचालक के ऊपर कार्यवाही करते हुए  DJ सिस्टम और मेटाडोर को जप्त कर कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही की| कोतवाली थाना द्वारा मेटाडोर तथा उसमें लगे डीजे सिस्टम को जप्त किया गया तथा डीजे संचालक के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया, आरोपी को विधिवत्त की गिरफ्तार किया गया है|

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (भापुसे ) के द्वारा पूर्व में थाना प्रभारी की मीटिंग लेकर नियम का उल्लंघन करने वाले DJ संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं| इसी तारतम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप, सीएसपी कोतवाली योगिता बाली खापर्डे के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में एक टीम कोतवाली थाना से कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था|

See also  बालिका दिवस पर जागरूकता के लिए निकाली रैली

 

जो पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुआ कि चाम्पा रोड में एक डीजे अत्यधिक साउंड में बज रहा है की सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची जो डीजे संचालक के द्वारा मेटाडोर में डीजे सिस्टम को माउंट कर अत्यधिक साउंड में बजाते मिलने पर डीजे संचालक को टीम के द्वारा कोतवाली थाना लाया गया| मेटाडोर तथा उसमें लगे डीजे सिस्टम को जप्त किया गया तथा डीजे संचालक ज्योतिष कश्यप पिता बैसाखु कश्यप उम्र 30 वर्ष निवासी बाल्को कोरबा के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया, आरोपी को विधिवत्त की गिरफ्तार किया गया है

उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, सहायक उप निरीक्षक अरुण सिंह, प्रधान आरक्षक भीम श्रीवास, आरक्षक नितेश विश्वकर्मा का विशेष योगदान रहा