बड़ी खबर : दो मासूम बच्चों के साथ पिता ने लगाई फांसी, मौके पर पहुंची पुलिस 

Johar36garh (Web Desk)|गरियाबंद जिले में एक पिता ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ फांसी लगा ली | इस घटना की जानकारी मिलने के बाद से गांव में सन्नाटा पसर गया है। सूचना मिलते ही जिले के एएसपी अपने पुलिस अमला के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना पीपरछेड़ी के ग्राम मदनपुर निवासी यादराम यादव 30 वर्ष ने अपने दो बच्चे प्रमोद 6 वर्ष और चेतन 4 वर्ष के खुदकुशी कर ली। बताया गया कि घटना की जानकारी उस वक्त सामने आई जब यादराम के पिता शाम को खेत से घर लौटकर आए। उन्होंने घर का दरवाजा खोला तो एक साथ तीन लाशें फांसी के फंदे पर लटकता हुआ देखा। जिसे देख उसके होश उड़ गए। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मामले की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनन्दन राठौर अपने पुलिस अमला के साथ मौके पर पहुंचकर पंचनामा की कार्यवाही करते हुए शव को पीएम के लिए रवाना किया।

See also  पामगढ़ में पकड़ाया घरों से मोबाइल चुराने वाला चोर, 4 महंगे मोबाईल जप्त VIDEO

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनन्दन राठौर ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने पारिवारिक विवाद होने की बात कही है। परिजनों के मुताबिक मृतक यादराम रक्षाबंधन के समय अपनी ससुराल ग्राम हरदी गया हुआ था, लेकिन वहां से जब घर लौटा तो वह अपने दो बच्चों को साथ ले आया। उसकी पत्नी नहीं आई। जांच में जुटी पुलिस बहरहाल पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम करते हुए अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है। ऐसी कौन सी वजह है, जिसकी कारण यादराम को अपने दो बच्चों के साथ मौत को गले लगाने मजबूर होना पड़ा। इसकी जांच में पुलिस जुट गई है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।