Pamgarh : जिस स्कूल में कभी पढ़ा नहीं वहां का प्रस्तुत किया दस्तावेज़, जहां पढ़ा वहां से नहीं लिया दस्तावेज़, छात्र का कारनामा

जांजगीर जिला के पामगढ़ में एक छात्र ने 6वीं से सीधे छलांग लगाकर 9 कक्षा में दाखिला ले लिया है| इसके लिए छात्र ने एक शासकीय स्कूल से 8 वीं कक्षा का फर्जी अंकसूची और स्थानांतरण प्रमाण-पत्र बनाकर फार्म भर दिया|  जिससे छात्र कक्षा 9 में दाखिल हो गया| जब मामला का खुलासा हुआ तब परत दर परत खुलते चली गई| फ़िलहाल इस मामले की शिकायत ब्लॉक शिक्षा अधिकारी तक पहुंच गई है | संभवतः सोमवार को इस मामले की जांच आगे बढ़ेगी|

पड़ताल के दौरान जोहर36गढ़ न्यूज़ को छात्र के पुराने स्कूल के दस्तावेज़ मिले है उसमे छात्र द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज और स्कूल के दस्तावेज पूरी तरह भिन्न है | छात्र ने जिस अंकसूची और स्थानांतरण प्रमाण-पत्र को प्रस्तुत किया है | वो भदरा के एक शासकीय स्कूल का है | स्कूल द्वारा अंकसूची और स्थानांतरण प्रमाण-पत्र छात्र को दिया गया है, वह किसी अन्य छात्र का है | उसी छात्र के अंकसूची और स्थानांतरण प्रमाण-पत्र की प्रतिलिपि बनाकर उसमें छेड़छाड़ किया गया है | जिसके बाद उसे आवेदन पत्र के साथ प्रस्तुत कर दिया गया| जिसके आधार पर उसका दाखिला पामगढ़ के स्वामी आत्मानंद हिंदी उत्कृष्ट स्कूल में कक्षा 9 वीं में हो गया |

See also  अखिलेश यादव ने मुंबई में एक अहम बैठक की, चुनाव के लिए तैयार रहने के निर्देश

इस मामले में शासकीय स्कूल की प्रधान पाठक भगवती ज्योति ने बताया की इस नाम का कोई छात्र स्कूल में अध्ययनरत नहीं था और न ही छात्र को अंकसूची और स्थानांतरण प्रमाण-पत्र जारी किया गया है | स्कूल के शिक्षक सरोज सूर्या ने बताया की मामला प्रकाश में आने के बाद स्वामी आत्मानंद स्कूल (पूर्व में महामाया स्कूल) से एक कर्मचारी छात्र के दस्तावेज लेकर स्कूल पहुंचा था| लेकिन उस छात्र का कोई दस्तावेज भदरा स्कूल का नहीं था | किन्तु शाला से किसी अन्य छात्र के नाम से जारी अंकसूची और स्थानांतरण प्रमाण-पत्र में उक्त छात्र नाम था| जिस रंग के कागज में वो दस्तावेज था, उस रंग के कागज का उपयोग स्कूल में कभी नहीं हुआ है |

इसके बाद हम उस स्कूल पहुंचे जहां उस छात्र ने कक्षा पहली से छठवी तक अध्ययन किया था | वहां उसके 07 जुलाई 2016 में कक्षा पहली में दाखिला लिया था और सत्र 2021-2022 में उसने कक्षा 6 वीं पढ़ा था | छात्र ने उस स्कूल से अंकसूची और स्थानांतरण प्रमाण-पत्र भी नहीं लिया था |

See also  आग लगाकर की जान देने की कोशिश, पुलिस जवान गंभीर हालत में अंबिकापुर किया गया रेफर

जब हम स्वामी आत्मानंद स्कूल पहुंचे तो वहां की प्राचार्य निर्मला जसिंता एक्का ने कहा की इस मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है | इस कारण से हम कोई कार्यवाही करने में असमर्थ हैं | यदि कोई लिखित शिकायत आएगी तो अवश्य कार्यवाही की जाएगी |

https://johar36garh.com/chhattisgarh-news/long-jump-of-6th-student-reached-directly-in-9th-there-was-a-stir-in-the-education-department/