शेर को भोकना कुत्ते को पड़ा महँगा, 27 सेकेंड में खेल खत्म

शेर भले ही जंगल राजा माना जाता हो, लेकिन टाइगर के सामने बड़े-बड़े जानवर घुटने टेक देते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों टाइगर का एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडिया राजस्थान के रणथंभौर अभ्यारण का है। अभ्यारण घूमने गए पर्यटकों को टाइगर का ऐसा खूंखार रूप देखने को मिला है। जिसके बाद उनकी हालत टाइट हो गई। एक कुत्ते को टाइगर की नीद में खलल देना भारी पड़ गया। इसकी कीमत कुत्ते को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।

एक ट्विटर यूजर द्वारा शेयर किए गए वीडियो में लिखा है कि, सोते हुए टाइगर को हल्के में ना लें। उन्होंने आगे लिखा- यह वीडियो रणथंभौर के टी-120 टाइगर का है, जो किलिंग मशीन के नाम से भी कुख्यात है। यहां तक इसने तेंदुए, स्लॉथ बीयर और लकड़बग्घा को भी अपना शिकार बनाया है। वीडियो रणथंभौर टाइगर रिजर्व के जोन नम्बर दो का है। इस क्लिप को लखन राणा द्वारा ‘रणथंभौर टाइगर रिजर्व’ में फिल्माया गया है।

See also  मिडिल क्लास परिवार की मज़बूरी या जुगाड़, विडियो देखकर लोगों ने पकड़ लिया सिर

27 सेकेंड के वीडियो को देखकर लोगों के रौंगटे खड़े हो गए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि, जोन-2 के झालरा वन क्षेत्र में 8 साल का टाइगर टी-120 आराम फरमा रहा था। इसी दौरान एक कुत्ता टहते हुए वहां पहुंच जाता है और उस पर भौंकने लगता है। टाइगर को कुत्ते का भौंकना पसंद नहीं आया और उसे गुस्सा आ जाता है।

वीडियो में दिख रहा है कि, टाइगर तुरंत ही कुत्ते एक झपटा मारकर उसकी गर्दन को दबोच लेते हैं। कुत्ते को संभलने का मौका तक नहीं मिलता है। इसके बाद टाइगर कुत्ते की गर्दन को अपने जबड़ों में इतनी जोर से दबाता है कि, उसकी चंद पलों में ही मौत हो जाती है। इस पूरे दृश्य को पास ही खड़े वाहन पर बैठे पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।

एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि यह मामला गुरुवार सुबह का है। टी-120 बाघ हाल ही में सांभर के शिकार को लेकर बाघिन टी-84 से भी भिड़ गया था। बाघिन को हल्की झड़प के बाद हार माननी पड़ी और सांभर का शिकार टाइगर टी-120 के लिए छोड़ना पड़ा था।

See also  सास का मेकअप, बहु से क्रीम-पावडर को लेकर हुई बहस, नौबत आ गई तलाक की

अब यह क्लिप सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स से शेयर किया जा रहा है। ट्विटर पर @irsankurrapria का ये पोस्ट वायरल हो गई है। अबतक वीडियो को 55 हजार से अधिक व्यूज और 1300 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही, सैकड़ों यूजर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों को जहां कुत्ते को लेकर तरस आ रहा है तो वहीं कुछ लोग कुत्ते को बहादुर बता रहे हैं। एक यूजर् सने लिखा कि, तारीफ तो इस कुत्ते की करनी चाहिए वह भागा नहीं लेकिन बचाव में हमला किया।

https://twitter.com/irsankurrapria/status/1542465596092141570?s=20&t=rfPvBVjd0nEqm_u_mziGIw