CG : पत्नी के चेहरे और गर्दन में 11 बार चाकू से वार, नशे में पति ने किया अटैक, पड़ोसियों ने बचाई जान 

बिलासपुर जिला के सरकंडा के बंधवापारा में रहने वाले युवक ने मामूली विवाद पर अपनी पत्नी के गले और चेहरे में चाकू से वार कर दिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह महिला को बचाकर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस को देखते ही युवक फांसी लगाने की कोशिश करने लगा। जवानों ने उसे समझाईश देकर घायल महिला को अस्पताल भेजा। इस बीच युवक मौका पाकर भाग निकला।

सरकंडा के बंधवापारा में रहने वाली संगीता आरक ब्यूटी पार्लर चलाती है। महिला ने बताया कि उसका पति विकास मामूली बातों को लेकर आए दिन विवाद करता है। मंगलवार की रात उसने घरेलू बातों को लेकर संगीता से गाली-गलौज की।

इसका विरोध करने पर उसने संगीता पर सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया। उसने संगीता के गले और चेहरे में कई बार चाकू मारा। इससे बचने का प्रयास करते हुए महिला भागते हुए घर से बाहर निकली। उसने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी।

See also  जश्नें ईद मिलादुन्नबी क्यों मनाई जाती है?

किसी ने घटना की जानकारी डायल 112 को दी। इस पर पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखते ही युवक फांसी लगाने का प्रयास करने लगा। जवानों ने उसे किसी तरह रोका। इसके बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया। इधर हमलावर युवक मौका पाकर भाग निकला। महिला को सिम्स में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।