JJohar36garh News|जांजगीर-चांपा जिला में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर एक शराबी ने पत्थर से वारकर युवक का सर फोड़ दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294,506,323,327 के मामला दर्ज़ कर गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी राहुल उम्र 19 वर्ष साकिन जगदल्ला थाना चांपा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 20.05.22 के 20ः30 बजे गोपी के द्वारा शराब पीने के लिये पैसे की मांग करने लगा पैसे नही देने पर गंदी-गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर पत्थर एवं ईटा से सिर को मारपीट कर चोट पहुंचाया जिस पर आरोपी के विरूद्ध थाना चांपा में अपराध क्रमांक 208/22 धारा 294,506,323,327 पंजीबद्ध किया गया।
विवेचना के दौरान आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना कारित करना स्वीकार करने पर घटना में प्रयुक्त पत्थर को पेश करने पर गवाहो के समक्ष जप्त कर आरोपी को दिनांक 23.05.22 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में सउनि राजेश कुमार सिंह, म.प्र.आर. श्यामा जायसवाल, आर. माखन साहू, ईश्वरी राठौर, धर्मेन्द्र तिवारी का विशेष योगदान रहा ।