JJohar36garh News|जांजगीर जिला के पामगढ़ में आज दोपहर खेलने के दौरान एक बच्ची पानी भरे गड्ढे में गिर गई। परिजन उसे पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना ग्राम पंचायत धनगांव की है। ग्राम बेलाड़ी थाना नेवरा जिला रायपुर के रहने वाले गोड समुदाय के लोग गोदना और कान छेदने का काम करते हैं, यह लोग एक समूह में यहां पहुंचे हुए हैं आज दोपहर जब सभी काम पर गए हुए थे, इसी दौरान उनके बच्चे गांव के बाहर बनाए हुए तंबू के पास खेल रहे थे, खेलने के दौरान ज्योति गोड़ पिता राजेंद्र गोड़ उम्र 7 साल पानी भरे गड्ढे में गिर गई। जिसे अन्य बच्चों ने देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी परिजन पहुंचे और बच्ची को पानी से निकाले, जिसके बाद उसे पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।