शिवरीनारायण : दुष्कर्म और मारपीट मामले में फरार आरोपी की लाश गांव के तालाब किनारे पेड़ पर लटकते हुए मिली

JJohar36garh News। जांजगीर जिला में रविवार को घटित दो घटनाओं के आरोपी की लाश आज गांव के ही तालाब किनारे एक पेड़ से लटकी हुई मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को इस आरोपी की सरगर्मी से तलाश थी। घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम कचंदा की है।

शिवरीनारायण थाना प्रभारी रविंद्र अनंत ने बताया कि ग्राम पंचायत कचन्दा निवासी 56 वर्षीय श्यामसुंदर कश्यप के खिलाफ रविवार को दो शिकायतें दर्ज की गई थी। पहले मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 341 294 323 506 के तहत और दूसरे मामले में धारा 376 के तहत अपराध दर्ज किया गया था। दोनों मामले में पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। इसी बीच आज सुबह सूचना मिली की गांव के तालाब के पास एक पेड़ में रस्सी के सहारे उसकी लाश लटक रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

See also  छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: नई आबकारी नीति और नवा रायपुर में NMIMS, स्टार्ट-अप हब को मिली मंजूरी

आपको बता दें की गांव का ही भुनेश्वर रायसागर और उसकी बेटी रविवार की सुबह बाइक से परीक्षा दिलाने रहौद जा रहे थे। वे गांव से 1 किलोमीटर दूर पहुंचे थे कि आरोपी ने उनका रास्ता रोक लिया। जिसके बाद भुनेश्वर के ऊपर हाथ में रखे राइड से हमला कर दिया जिससे उसके मुंह हाथ पैर सहित अन्य जगह पर गंभीर चोट आई है। बीच-बचाव करने गए बेटी के साथ भी मारपीट की गई । मारपीट की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सीधे घर पहुंचा जहां अपने छोटे भाई की पत्नी को अकेला पाकर उसके साथ भी मारपीट करते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद वह फरार हो गया था।