Johar36garh (Web Desk)|छत्तीसगढ़ का बहुचर्चित दुष्कर्म के मामले में जांजगीर पुलिस ने पूर्व कलेक्टर जेपी पाठक को जांच अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत होने का फरमान सुनाया है | साथ ही पीड़िता को जिस मोबाईल से चैटिंग हुई थी उसे भी प्रस्तुत करने को कहा गया है | शनिवार को पीड़िता घर पर नहीं थी, उसके घर पर पुलिस ने 91 का नोटिस चस्पा कर दिया है | साथ ही जाति प्रमाण-पत्र भी प्रस्तुत करने को कहा गया है | जाँच अधिकारी ने बताया की पीड़िता स्व सहायता समूह में कार्य करती थी इसलिए पुलिस के गांव में अन्य सदस्यों से भी पूछताक्ष कर रही है |