राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, 30 जून अंतिम तिथि

कोरिया,

भारत सरकार के निर्देशानुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अंतर्गत पंजीकृत सभी राशन कार्डधारियों के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है। जिले में कुल 89,220 राशन कार्ड प्रचलित हैं, जिनमें 2,78,764 सदस्य पंजीकृत हैं। इनमें से अब तक 2,58,951 सदस्यों का ई-केवाईसी पूर्ण हो चुका है, जबकि 19,813 सदस्यों का ई-केवाईसी अब भी लंबित है।

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को ई-केवाईसी से छूट दी गई है। विभाग द्वारा हितग्राहियों को सूचित किया गया है कि वे किसी प्रकार की असुविधा से बचने हेतु 30 जून 2025 तक अपना ई-केवाईसी अवश्य पूर्ण कर लें।

ई-केवाईसी की सुविधा सभी उचित मूल्य दुकानों में उपलब्ध ई-पॉस मशीनों के माध्यम से उपलब्ध है। साथ ही, ‘मेरा ई-केवाईसी‘ मोबाइल ऐप के माध्यम से भी लाभार्थी स्वयं घर बैठे यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर, आधार नंबर और ओटीपी के माध्यम से फेस ई-केवाईसी किया जा सकता है।

See also  परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल

खाद्य विभाग ने अपील की है कि शेष हितग्राही समयसीमा के भीतर अपनी प्रक्रिया पूर्ण करें, जिससे उन्हें राशन वितरण में कोई बाधा न हो।