Pamgarh : एग्जीबिशन में बच्चों ने दिखाया अपना हुनर, सभी विषयों पर लगाई गई प्रदर्शनी, निरीक्षण पर पहुंचे पामगढ़ एसडीएम

JJohar36garh News|जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ स्थित डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में गुरुवार को बच्चों द्वारा विभिन्न विषयों पर बनाई गई परियोजना कार्य की प्रदर्शनी लगाई गई|  सभी परियोजना कार्य अपने आप में रोचक और ज्ञानवर्धक था जिसे देखकर निरीक्षण पर पहुंचे पामगढ़ एसडीएम करुण डहरिया और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शुक्ला ने जमकर तारीफ की।

स्कूल के प्राचार्य प्रमित जैन ने बताया की इस परियोजना कार्य में नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर कक्षा बारहवीं तक के बच्चे शामिल हुए थे | परियोजना कार्य को विषय के आधार पर बाटा गया था जिसमें गणित, विज्ञान, हिंदी इंग्लिश और सामाजिक विज्ञान शामिल था|  बच्चों द्वारा सभी विषयों पर अपना अपना परियोजना कार्य तैयार किया था जिसे छात्र – छात्राओं ने निरीक्षण के दौरान पहुंचे सभी अतिथियों को एक्सप्लेन किया |

एसडीएम और बीईओ विद्यार्थियों की परियोजना कार्य को देखकर काफी उत्साहित हुए| उन्होंने सभी परियोजना कार्य को देखा और विद्यार्थियों से उस संबंध में पूरी जानकारी ली | साथ ही उससे सम्बंधित सवाल भी किए | विद्यार्थियों द्वारा लड़खड़ाने पर एसडीएम स्वयं उसका उत्तर देकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया |  कुछ-कुछ विषयों पर शिक्षकों से भी एसडीएम ने सवाल किए |

See also  उच्च वर्ग के लोगों को हटाकर हमारे बच्चों को रखें दफ्तरों में, सरकार बंद करे आदिवासियों को नक्सली कहना

कोरोना से संबंधित चित्रकारी की हुई जमकर तारीफ

प्रदर्शनी में बच्चों ने विभिन्न विषयों पर भी चित्रकारी की थी | जिसमें कोरोना से संबंधित चित्रकारी की जमकर तारीफ हुई| इसमें कोरोना को पृथ्वी से दूर भगाने के उपाय को दर्शाया गया था | इसके अलावा विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को भी बच्चों ने चित्रकारी के माध्यम से बताने और समझाने का प्रयास किया है |

परखकर दिखाया मिट्टी के गुण

किसान खेत की मिट्टी की जाँच करने के लिए प्रयोगशाला भेजते हैं जिसे परियोजना कार्य के दौरान बच्चों ने सबके सामने जाँच कर दिखाया| उन्होंने बताया भी इस मिट्टी में किस चीज की मात्रा अधिक है और हमें खेती के लिए किस खाद का उपयोग करना चाहिए |  एसडीएम ने बच्चों से कहा की यही तकनीक का प्रयोग कर परिजनों को खेत करने के लिए आग्रह करना। जिससे फसलों की अधिक पैदावार हो |

संविधान में दिए मौलिक अधिकारों को समझाया

सामाजिक विज्ञान की प्रदर्शनी में भारतीय संविधान में निहित मौलिक अधिकारों की जानकारी बताई गई | जिसमे समता का अधिकार (अनुच्छेद 14-18), स्वतंत्रता का अधिकार (अनुच्छेद 19-22), शोषण के विरुद्ध अधिकार (अनुच्छेद 23-24), धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार (अनुच्छेद 25-28), संस्कृति और शिक्षा संबंधी अधिकार (अनुच्छेद 29-30), संवैधानिक उपचारों का अधिकार (अनुच्छेद 32) शामिल थे | जिस पर एसडीएम ने सभी को जानकारी दी की पहले 7 मौलिक अधिकार थे, जिसमें से 1 को हटाया गया |

See also  Bilaspur : युवक को पेड़ पर उल्टा लटका कर 3 लोगों ने की पिटाई, मांगता रहा दया की भीख लेकिन किसी ने नहीं सुनी