आठ माह की गर्भवती पत्नी की चाकू से हमला कर कर दी हत्या, कोख में ही बच्चे की मौत, 10 लाख रुपये और स्कार्पियो की मांग

नंदग्राम थाना क्षेत्र के मोरटी गांव में रविवार देर रात निजी कंपनी कर्मी ने चाकू से हमला कर आठ माह की गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी। महिला के साथ उसके अजन्मे बच्चे की भी कोख में ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपित ने ससुराल में फोन करके वारदात की जानकारी दी और सुबह तड़के थाने में सरेंडर कर दिया। महिला के पिता ने दामाद समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

टीला मोड़ के लक्ष्मी गार्डन के रहने वाले रमेश पाल डेयरी संचालक हैं। उन्होंने अपनी बेटी तन्नू की शादी जुलाई 2016 को मोरटी गांव के अंकित पाल के साथ की थी। अंकित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर तन्नू को प्रताड़ित करने लगे थे। वह 10 लाख रुपये और स्कार्पियो मांग रहे थे। रमेश का कहना है कि उनकी बेटी ने पुत्री को जन्म दिया तो ससुराल के लोग उसका अधिक उत्पीड़न करने लगे थे।

See also  कानपुर भीषण हादसा: इंजीनियरिंग कॉलेज के चार छात्रों समेत पांच की मौत

रविवार रात अंकित ने चाकू से गर्दन काटकर तन्नू की हत्या कर दी। तड़के करीब पौने चार बजे अपने साले को फोन करके तन्नू की हत्या करने की सूचना दी और सोमवार तड़के ही थाना नंदग्राम में पहुंच गया। आरोपित ने वहां पहुंचते ही पुलिस से कहा कि वह पत्नी की हत्या करके आया है। रमेशपाल ने अंकित, उसके भाई सुनील, भाई रिकी, बहन-बहनोई के खिलाफ शिकायत दी है। नंदग्राम थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर हत्यारोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।

तनु ने कहा था मायके जाने के लिए रमेश का कहना है कि 13 अगस्त को उनका बेटा तनु की ससुराल में सिदारा देने के लिए गया था। यहां तनु ने उन्हें ससुरालियों द्वारा प्रताड़ित करने की बात कही थी और भाई से कहा था कि पापा को भेज देना वो मुझे यहां आकर ले जाएंगे। बेटे ने घर आकर इस बारे में बताया था, लेकिन उन्होंने सोचा कि धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा। रमेश पाल ने कहा कि काश वह बेटी को मायके ले आते तो उसकी जान नहीं जाती।

See also  PM मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ का किया उद्घाटन, अब ऐसे बदलेगा प्रधानमंत्री कार्यालय का कामकाज