Johar36garh News|मरवाही उपचुनाव में जोगी कांग्रेस के एक के बाद एक 3 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द हो गया | मरवाही से जोगी परिवार की दावेदारी ख़त्म हो गई | अमित जोगी, पत्नी ऋचा जोगी के बाद अब जेसीसीजे की एक और उम्मीदवार पुष्पेश्वरी तंवर का भी नामांकन निरस्त कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पुष्पेश्वरी तंवर ने अपने नामांकन के साथ जेसीसीजे का बीफार्म जमा नहीं किया था, जिसके चलते उनका नामांकन निरस्त कर दिया गया।
बता दें कि आज ही ऋचा जोगी का भी नामांकन रद्द कर दिया गया है। नामांकन विधि सम्मत नहीं होने के कारण निरस्त किया गया है। इससे पहले ऋचा जोगी की जाति प्रमाण पत्र को सस्पेंड किया गया था। गौरतलब है कि राज्य छानबीन समिति ने अमित जोगी का भी नामांकन रद्द किया है। समिति ने अजीत जोगी की जाति के आधार पर अमित जोगी का जाति प्रमाण पत्र और नामांकन रद्द किया है। समिति ने तर्क दिया है कि 23 अगस्त 2019 को हाई पावर कमेटी ने अजीत जोगी को कंवर नहीं माना था। बेटे की जाति पिता की जाति से निर्धारित होती है। ऐसे में अमित जोगी को कंवर नहीं माना जा सकता।
गुनाह करके कहाँ जाओगे ग़ालिब
ये ज़मीं ये आसमां सब उसी का है ।#BasKaroBhupesh pic.twitter.com/uVNv9B6UIw— 𝐀𝐦𝐢𝐭 𝐀𝐣𝐢𝐭 𝐉𝐨𝐠𝐢 (@AmitJogi) October 17, 2020
जाति प्रमाण निरस्त करने का आदेश मेरे नामांकन रद्द करने के बाद, आज शनिवार 2:30 pm मेरे घर पर भेजा! pic.twitter.com/TpYyMN6Dd6
— 𝐀𝐦𝐢𝐭 𝐀𝐣𝐢𝐭 𝐉𝐨𝐠𝐢 (@AmitJogi) October 17, 2020
कल रातों रात उच्च स्तरीय जाति छानबीन समिति ने मेरा प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया।इसकी खबर मुझे छोड़ बाक़ी सबको थी! मैंने उसे पढ़ने के लिए समय माँगा, वो भी नहीं दिया!
कातिल ही मुनसिफ है,
क्या मेरे हक में फैसला देगा।। pic.twitter.com/jRpvDFFrWJ— 𝐀𝐦𝐢𝐭 𝐀𝐣𝐢𝐭 𝐉𝐨𝐠𝐢 (@AmitJogi) October 17, 2020