छत्तीसगढ़ में एक ही फांसी के फंदे पर झूलते हुए मिली दोनों बहनों की लाश

Johar36garh (Web Desk)|केशकाल फरसगांव थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम छिंदली मुंडापारा में दो नाबालिग लड़कियों की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में मिली है। दोनों की लाश एक ही फांसी के फंदे पर झूलते हुए मिली। इधर दो छिंदली मुंडापारा में दो नाबालिग लड़कियों के एक साथ खुदकुशी करने की खबर फैलते ही लोगों में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को बरामद किया। जानकारी के अनुसार दोनों की लाश घर से दूर खेत के पास मिली। इस मामले में पुलिस भी कुछ बोलने से बच रही है। शव को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

See also  जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, खरगे-सोनिया और राहुल का नाम