जाको राखे साइयां मार सके ना कोई इस कहावत को चरितार्थ करते हुए आज जांजगीर जिला में एक ऐसी घटना घटी जिसे सुनकर हर कोई हैरत में पड़ हगया| दरअसल एक बुजुर्ग महिला पानी लेने के लिए बड़ी नहर में उतरी इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नहर में बह गई| बहते बहते वह बड़ी नहर से छोटी नहर जाने वाली पुल के अंदर से पार करते हुए छोटी नहर में पहुंच गई| जहां ग्रामीणों ने देखा और बुजुर्ग महिला को नहर बाहर निकाला| इस दौरान महिला 10 किलोमीटर दूर तक बहती रही. ताज्जुब की बात है इतना दूर बहने के बाद भी महिला सुरक्षित है. हालांकि टकराने से उसके हाथ पैर सिर में चोटें आई है| फिलहाल वह खतरे से बाहर है जानकारी मिलने पर 112 की टीम मौके पर पहुंची और बुजुर्ग महिला को लेकर हॉस्पिटल गई| घटना ग्राम पंचायत सेमरा का है|
ग्राम सेमरा निवासी 65 वर्षीय शैलेंद्र बाई ने बताया से शौच के लिए मुख्य बड़ी नहर में पानी लेने के लिए उतरी थी | पानी लेकर जब वह ऊपर आ तब उसका पैर फिसल गया और नहर में जा गिरी| महिला बहते बहते 10 किलोमीटर दूर चली गई | इस दौरान महिला बड़ी नहर में बने पुल को पार कर कचंदा के छोटी नहर में पहुंच गई | आसपास के ग्रामीणों ने बहते हुए बुजुर्ग महिला को देखा तो सभी हैरान हो गए| तत्काल उस महिला को नहर से बाहर निकाला| महिला सुरक्षित थी लेकिन उसके सिर में चोट थी साथ ही शरीर के अन्य अंगों में चोट आई | बहरहाल 112 की मदद से महिला को नवागढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया | जहां उसका उपचार जारी है| https://www.youtube.com/watch?v=sQLif0FZysM