Pamgarh : दिन दहाड़े घर घुसकर आलमारी से गहनों की चोरी, महिला से धक्कामुक्की कर भागा बाइक से

जांजगीर जिला में एक घर में चोर दहाड़े घर में घुसकर आलमारी में रखे गहनों को निकला लिया | घर की महिला जब मौके पर पहुंची तो उसे धक्का देकर बाइक से फरार हो गया | महिला की लिखित आवेदन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज़ कर जाँच कर रही है | घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कुथुर की है |

ग्राम कुथुर निवासी लता बरेठ पति अशोक बरेठ ने पामगढ़ थाना में लिखित आवेदन में घर में हुई चोरी की शिकायत दर्ज़ कराई है | शिकायत में बताया की 13 सितंबर की सुबह करीब 11.00 बजे एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर अंदर घुसकर आलमारी मे रखे सोने चांदी का जेवरात को चोरी कर लिया | इस दौरान महिला का ससुर खेत पर काम करने एवं सास गांव के तालाब मे नहाने गयी थी|  

लता और दादी सास रामबती बरेठ घर के सामने का दरवाजा ओड़का कर घर के पीछे बाड़ी मे थे|  उसी समय कोई अज्ञात व्यक्ति जिसका उम्र करीब 32 साल, रंग सांवला, कद करीब 5 फीट, काई कलर का टीशर्ट तथा सफेद रंग का पेंट पहना हुआ घर के सामने के दरवाजा को जबरन खोलकर घर के बेडरूम मे घुस गया | कमरे में टीना के आलमारी को खोलकर उसमे रखे पुराना इस्तेमाली सोने की हार, एक जोड़ी झुमका, चार नग लाकेट तथा चांदी के पायल, हाथ पोछ, हाफ करधनी, बाजूबंद जुमला कीमती करीब 75000/-रूपये की आभूषण को चोरी कर लिया | चोर को लता देखी चिल्लाई पकड़ने का प्रयास की किन्तु वह भागकर रोड पर पहुँच गया | और अपनी मोटर सायकल से कुटरा की ओर भाग गया है। जिसके बाद घटना की बात अपने सास सुजन बाई बरेठ, ससुर केदार बरेठ, जेठ सुरेश बरेठ को बताया। जिसके बाद पामगढ़ थाना में इसकी शिकायत दर्ज़ कराई |बहरहाल पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380, 454 के तहत मामला दर्ज़ कर विवेचना कर रही है |

See also  छत्तीसगढ़-जगदलपुर में कार सहित शातिर ठग गिरफ्तार, नीलगिरी लकड़ी देने के नाम पर लाखों की ठगी