JJohar36garh News|जांजगीर-चांपा जिले के एक युवक ने चाइल्ड लाइन पॉर्नोग्राफी फेसबुक मैसेंजर से शेयर किया था| एनसीआरबी गृह मंत्रालय दिल्ली से प्राप्त निर्देश के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया गया है। आरोपी डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम कोटमी का रहने वाला है। पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 67 (बी) आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है|
पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इंटरनेट पर चाइल्ड लाइन पोर्नोग्राफी सर्च करना अपलोड करना और शेयर करना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है इस कृत्य पर एनसीआरबी गृह मंत्रालय की पैनी निगाह रहती है और यही गलती जांजगीर-चांपा जिले के डबरा थाना क्षेत्र के कोटमी निवासी रामदयाल डहरिया ने कर दी। आरोपी रामदयाल डहरिया के द्वारा फेसबुक मैसेंजर पर चाइल्डलाइन पोर्नोग्राफी जैसे ही अपलोड की| एनसीआरबी गृह मंत्रालय दिल्ली की टीम ने उसे ट्रेस कर लिया और जांजगीर पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर को इस संबंध में दिशानिर्देश जारी किए| साथ ही संबंधित थाना क्षेत्र को भी निर्देशित किया गया इस संबंध में धारा 67 (बी) आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। इसके विवेचना के बाद डभरा पुलिस ने आरोपी रामदयाल डहरिया निवासी कोटमी को आज गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।