JJohar36garh News|जांजगीर जिला पामगढ़ में एक युवक की लाश फांसी के फंदे पर झूलते हुए मिले सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही मामले की जांच में जुटी हुई है|
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम ससहा निवासी राकेश साहू पिता श्याम लाल साहू 30 वर्ष अपने परिवार के साथ निवास करता था। राकेश शराब पीने का आदी था| सोमवार को शराब के नशे में वह घर आया और अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ विवाद करने लगा साथ ही उनके साथ मारपीट शुरू कर दी| जिससे परेशान होकर सभी अपने बड़े पिताजी रामपाल साहू के यहां सोने चले गए सुबह 7:00 बजे जब घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था| आवाज देने के बाद भी काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला जब खिड़की से झांक कर देखा तो राकेश का शव फंदे से लटका हुआ था| सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया साथ ही मामले के जांच में जुट गई।



