नैला में महिला की हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार VIDEO

Johar36garh (Web Desk)| जांजगीर जिला के नैला में गुरुवार की सुबह हुए महिला की हत्या के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है | उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया | पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 18.06.2020 को प्रार्थी धनाऊ यादव ने चौकी नैला में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि  सुबह जब वह मोबाइल रिचार्ज कराने घर से बाहर गया था वापस आया तो इसकी पत्नी धनकुंवर आंगन में चित हालत में पड़ी थी उठाने पर भी नही उठी उसकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी थी फिर उसने अपनी साढ़े 5 साल की बच्ची से पूछा तो बच्ची  बताई की माँ धनकुंवर उसको टॉयलेट के लिए ले जा रही थी उसी समय बच्ची की दादी बसंती बाई,दादा चंदू राम और उसका सौतेला भाई मृतिका धनकुंवर से विवाद करने लगे कि हमारे टॉयलेट में क्यो ले जा रहे हो कहकर जिस पर उक्त आरोपीगण मारपीट करते बाल पकड़कर गले को दबाते हुए मृतिका के सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दिए।प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही में लिया गया बाद धारा 302,34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कल दिनांक 18.06.20 को मृतिका की सास बसंती यादव एवं ससुर चंदुराम यादव को धारा 302,34 भादवि के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।मामले का तीसरा आरोपी नंदकुमार यादव फरार था जिसके सम्बन्ध में आज  मुखबिर से सूचना मिली जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती पारुल माथुर(भापुसे) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री जितेंद्र चंद्राकर के मार्गदर्शन में आरोपी नंदकुमार पिता धनाऊ यादव उम्र 18 वर्ष 4 माह साकिन भाठापारा नैला को आज दिनांक 19.06.20 को धारा 302,34 भादवि के तहत विधिवत गिरफ्तार किया गया।जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी नैला उनि ललित चंद्रा एवं चौकी नैला स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा

See also  भाई ने मौसेरी बहन से की ये गंदी हरकत, अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल