Skip to content
  • Thursday, March 5, 2026
johar36garh.com

johar36garh.com

johar36garh news | www.johar36garh.com | Pamgarh News

Banner Add
  • होम
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • फायदे की खबर
  • क़ानूनी सलाह
  • राशिफल
  • सरकारी योजनाएं
  • अजब गजब
  • जीवनशैली
  • रोजगार
  • भारतीय संविधान
  • भारतीय दंड सहिता
  • Home
  • देश
  • पिता ने 5 वर्षीय बेटे के साथ की क्रूरता, जानवरों की भांति पीटा फिर दागा सिगरेट से, माँ पहुंची थाने
देश

पिता ने 5 वर्षीय बेटे के साथ की क्रूरता, जानवरों की भांति पीटा फिर दागा सिगरेट से, माँ पहुंची थाने

July 26, 2022

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां घरेलू विवाद के चलते एक पिता ने अपने 5 वर्षीय बेटे के साथ क्रूरता की सभी हदें पार कर दी।उसने न सिर्फ अपने बेटे को जानवरों की भांति पीटा, बल्कि मासूम को सिगरेट के बट से भी जलाया। बच्चा रोता-बिलखता रहा तथा शख्स उसपर कहर बरपाता रहा। पुलिस ने बच्चे की शिकायत पर अपराधी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

दरअसल, यह घटना भिवंडी कस्बे की है, जहां बच्चे की मां ने सोमवार को अपराधी पति फहीम रिजवान अहमद खान (33) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मामले की तहकीकात कर रहे शांति नगर पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सीतल राउत ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही दर्ज कर लिया है। मगर इस संबंध में अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।

आपको बता दें कि अपराधी पति फहीम रिजवान अहमद खान एवं उसकी पत्नी शादी के कुछ वर्ष पश्चात् ही अलग हो गए थे। दोनों अलग-अलग रहते हैं। मगर पीड़ित बच्चा पिता के साथ रहता था। जब बच्चे ने अपनी मां से मिलने की जिद की तो उसके साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं बच्चे को सिगरेट के बटों से जला दिया तथा उसे अपनी मां से नहीं मिलने दिया गया। वहीं निरीक्षक सीतल राउत ने बताया कि तहकीकात की जा रही है। पीड़ित बच्चा और मां के बयान ले लिए गए हैं।(Agency)

See also  जन औषधि केंद्रों से दवाएं खरीदने से मरीजों को 28,000 करोड़ रुपये की बचत हुई: नड्डा
Tags: beat him like an animal, Father brutalized 5-year-old son, mother reached police station, then fired with cigarette

Post navigation

Janjgir : बदला लेने की नीयत से 3 लोगों को शराब में कीटनाशक मिलाकर पीला दी, 1 की मौत, 2 गंभीर
3 साल की बेटी को लेकर सड़क पर भागने लगी महिला, आते-जाते सभी मांगने लगी मदद, जाने क्या है कारण

लेटेस्ट खबर

खेल

अजेय रही दक्षिण अफ्रीका को हराकर बोले फिन एलन – टॉस जीतते ही तय हो गया था मैच का रुख

March 5, 2026
Admin
जीवनशैली

टेस्ट और हेल्थ का परफेक्ट कॉम्बिनेशन: घर पर ऐसे बनाएं टेस्टी Mix Veg Raita

March 5, 2026
Admin
मध्य प्रदेश

दमोह में सनसनी: जेल से छूटते ही फिर बना कातिल, रॉड-हथौड़े से युवक की बेरहमी से हत्या

March 5, 2026
Admin
देश

ईरान युद्ध के बीच भारत के साथ खड़ा रूस, पुतिन बोले—95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार

March 5, 2026
Admin

संपादक

सम्पर्क करें

Basant Khare
Editor in chief

Janjgir Disst office
Jagni Celebration Link Road Janjgir

Head Office Address
Anurag Print creations
Janjgir road pamgarh
E-mail: johar36garh@gmail.com
Mob: 9669355416

खोजे

खबर ढूंढे

March 2026
SMTWTFS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031 
« Feb    
Copyright © 2026 johar36garh.com
Advertisement
Theme by: Theme Horse
Proudly Powered by: WordPress
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • फायदे की खबर
  • क़ानूनी सलाह
  • राशिफल
  • मनोरंजन
  • अजब गजब
  • कृषि-पशुपालन
  • सरकारी योजनाएं
  • Home
  • MAIN HOME
  • Elementor #270618
  • भारतीय दंड सहिता