नवविवाहिता को ससुर और चाचा ससुर ने बनाया अपनी हवस का शिकार, पति भी करने लगा मारपीट, मामला दर्ज़

ग्वालियर में शादी के तीन माह बाद ही ससुर ने अकेला पाकर दुष्कर्म किया, जब उसने इसकी शिकायत चचिया ससुर से की तो उसने भी उसके साथ गलत काम किया और दोनों ने मिलकर ब्लैकमेल कर गैंगरेप किया। लगातार दोनों ससुर द्वारा किए जा रहे शारीरिक शोषण से पीड़ित नवविवाहिता ने पति से शिकायत की तो उसने भी मारपीट की। परेशान पीड़िता वहां से भाग कर अपने मायके आ गई और घटना की शिकायत पुलिस से की। वहीं पुलिस ने घटना स्थल भोपाल का होने पर जीरो पर कायमी कर केस डायरी भोपाल भेज दी है।

दरअसल, मुरार थाना क्षेत्र के वंशीपुरा निवासी 21 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत की है कि उसकी शादी वर्ष 2021 में भोपाल निवासी व्यवसायी से हुई थी। शादी के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो पता चला कि उसकी सास को पैरालाइसिस की बीमारी है और वह चलने फिरने में असमर्थ है। शादी के तीन माह तक तो सब ठीक रहा। लेकिन उसके बाद उसके ससुर उससे गलत हरकत करने लगा। एक दिन जब उसके पति अपनी शॉप पर था और सास सो गई तो ससुर उसके कमरे में आया और उसके साथ जान से मारने की धमकी देकर गलत काम किया। बदनामी और शर्म के कारण किसी से शिकायत नहीं की। वह चुप रही तो ससुर उसका शोषण करने लगा।

See also  93 सालों का रिकॉर्ड टूटा, टेरिटोरियल आर्मी की पहली महिला लेफ्टिनेंट बनीं साई जाधव, पिता भी हैं मेजर

महिला ने हिम्मत कर इसकी शिकायत चचिया ससुर से की। उसने भी बदनाम करने की धमकी देकर उसका शोषण किया। इसके बाद यह सिलसिला उसके साथ चलने लगा और आरोपी उसके साथ गैंगरेप करने लगे।  काफी डिप्रेशन में आने के बाद पीड़िता ने पति से शिकायत की तो पति ने उसके साथ मारपीट कर दी। घटना से घबराई पीड़िता किसी तरह वहां से भाग कर अपने मायके आई और थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। वहीं पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर ससुर, चचिया ससुर और पति के खिलाफ जीरो पर कायमी कर केस डायरी भोपाल रवाना कर दी है।