CG ससुर ने किया दुष्कर्म पति बोला जो हो रहा है होने दो, विरोध करने पर घर से निकाला

JJohar36garh News|हवश की ऐसी भूख की एक ससुर ने अपनी ही बहु को अपना शिकार बना लिया, हद तो तब हो गई कि जब पति को पत्नी ने इसकी जानकारी दी तो पति ने साफ शब्दों में उसे जो हो रहा है होने दो बोलकर अपनी सहमति दे दी। जिसके बाद तो दरिंदा ससुर हमेशा अपनी बहू से दुष्कर्म करने लगा। एक साल तक घुटघुटकर जी रही महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसे घर से निकाल दिया गया। जिसके बाद महिला ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है। दरअसल यह पूरा मामला सीपत थाना क्षेत्र से सामने आया है, जिसमें 27 वर्षीय एक विवाहिता ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका विवाह 6 वर्ष पहले हुआ है, उसका एक बच्चा भी है, महिला ने बताया कि उसका ससुर पिछले एक वर्ष से दुष्कर्म करता रहा है,

पहली बार ही जब ससुर ने उसकी इज्जत लूटी तो उसने इसकी जानकारी अपने पति को दी लेकिन पति की तरफ से ऐसा जवाब मिला तो वह विरोध कैसे करे, क्योंकि उसे घर से निकालने की धमकी दी गई। तब से लगातार महिला के साथ उसका ससुर दुष्कर्म करता रहा, बीते दिनों महिला ने इस करतूत का विरोध किया तो उसे घर से निकाल दिया गया, महिला अपने मायके में रह रही है, जिसने इसकी शिकायत थाने में की जिस पर सीपत पुलिस ने अपराध दर्ज कर पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

See also  अमझेरा में केशवी घाट पर बदमाशों ने सीमेंट का एक ट्रक लूटने की कोशिश की