महिला चोर, जूलरी शॉप से सोने का हार पलक झपकते ही पार, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सोशल मीडिया पर चोरी की घटनाओं से जुड़े वीडियो खूब शेयर किए जाते हैं. इनमें चोरी के लिए अपनाए गए अलग-अलग तरीकों को देख हर कोई चकित रह जाता है. इसी से जुड़ा एक वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो है एक महिला का जिसने जूलरी शॉप से सोने का हार पलक झपकते ही गायब कर दिया. वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर खूब वायरल हो रहा है.

महिला ने उड़ा लिया सोने का हार

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला जूलरी शॉप में गहना खरीदने जाती है. उसने आंखों पर काला चश्मा और मुंह पर मास्क पहना हुआ है. दुकानदार उसे एक से बड़कर एक सोने का हार दिखाना शुरू करता है. इन्हीं में से एक डब्बा महिला पल्लू में दबा लेती है और फिर कुछ देर दुकानदार को उलझाकर निकल जाती है.

सीसीटीवी में महिला की चोरी साफ दिख रही है. मौके का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.नेटिजन्स भी इस पर खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

See also  ऑपरेशन कन्विक्शन से कांपे अपराधी: 15 हजार से ज्यादा को सजा, योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई