छत्तीसगढ़ी अभिनेत्री हुई दुष्कर्म की शिकार, साथी कलाकार और उसके दोस्त के खिलाफ जुर्म दर्ज

छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री दुष्कर्म का शिकार हो गई | युवती ने अपने साथी कलाकार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है | घटना मस्तुरी थाना की है | पुलिस ने साथी कलाकार और उसके दोस्त के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक जिले में रहने वाली 23 वर्षीय युवती की पहचान वेदपरसदा में रहने वाले युवक से हुई थी. दोनों छत्तीसगढ़ी फिल्मों में काम करते थे. एक साल पहले दोनों फिल्मों में काम करने के लिए रायपुर चले गए.

वहां से एक अन्य युवती और उसका साथी दोनों के साथ बिलासपुर आए. रात हो जाने के कारण युवक ने अभिनेत्री और उसकी सहेली को वेदपरसदा चलने के लिए कहा.

वेदपरसदा में आरोपित युवक के घर युवतियां एक कमरे में ठहरी थीं. रात को युवक ने दरवाजा खटखटाया. इस पर युवतियों ने दरवाजा खोल दिया. दरवाजा खुलते ही एक युवक अंदर घुस गया.

वहीं दूसरे युवक ने अभिनेत्री के साथ ठहरी युवती को हाथ पकड़कर खींचते हुए बाहर निकाल दिया. इसके बाद बाहर से दरवाजा बंद कर युवती को साथ ले गया. युवक और अभिनेत्री कमरे में बंद थे. अंदर युवक ने अभिनेत्री से दुष्कर्म किया.

See also  CG : 100 वर्ष पहले रची गई भारतीय गोधन पर लिखित पुस्तक का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

इसके बाद उसने शादी कर साथ निभाने की बात कही. इस पर अभिनेत्री ने इसकी शिकायत थाने में नहीं की. बाद में युवक शादी से मुकर गया. इस पर अभिनेत्री ने मामले की शिकायत मस्तूरी थाने में की है. शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपी युवकों की तलाश कर रही है