VIDEO : छत्तीसगढ़ की दुकान में फिल्म की तरह हुआ धमाका, इस घटना में कोई हताहत नहीं

Johar36garh (Web Desk)|छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला सुपेला के एक दुकान में सिलेन्डर फटने से भीषण आग लग गयी। इस आगजनी मेें दुकान में रखा सारा माल कुछ ही देर में जलकर पूरी तरह खाक हो गया है। वहीं घटना की खबर मिलते ही मौके पर दो दमकल की गाड़ियां और पुलिस की टीम पहुंची जो कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है।

घटना आज सुबह दुर्ग के सुपेला लक्ष्मी मार्केट की है। यहां पर एक गैस चुल्हा रिपेयर की दुकान में अचानक शार्ट सर्किट हुआ। शार्ट सर्किट की वजह से दूकान में आग लग गई और धुआं निकलने लगा, जिसकी सूचना आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को दी। मौके पर दमकल की दो गाड़ियां सहित सुपेला पुलिस की टीम पहुंची और आग बुझाने के काम में जुट गई। इसी दौरान दुकान में रखा एक सिलेंडर फट गया और देखते ही देखते दुकान में भीषण आग लग गयी। सिलेंडर के फटने की आवाज इतनी जोरदार थी कि वहां खड़े लोगों में अफरा तफरी मच गयी थी। कुछ घंटों की मशक्कत के बाद दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर पूरी तरह से काबू पाया, जिसके बाद आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली।

See also  विधानसभा चतुर्थ सत्र की तिथि में बदलाव करने महंत ने लिखा राज्यपाल को पत्र

वहीँ इस घटना से जुड़ा कुछ वीडियों सामने आया है। वीडियों में देखा जा सकता हैं कि दुकान में लगी आग कितनी भयानक थी। वीडियों में सिलेंडर फटने के बाद लोग और पुलिसकर्मी भागते हुये भी दिखायी दे रहें है। हालांकि अच्छी बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। फिलहाल आगजनी में दुकानदार के नुकसान का पता नहीं चल पाया है।