JJohar36garh News|जांजगीर जिला के बिर्रा थाना क्षेत्र के बोरसी गांव के सरपंच सहित दर्जन भर ग्रामिणों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करना के मामले में एफआईआर दर्ज किया गया है। इस मामले में ग्राम पंचायत के सचिव ने थाने में शिकायत दी थी जिसके बाद बिर्रा पुलिस ने आईपीसी की धारा 147, 186, 294, 353 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार बिर्रा थाना क्षेत्र के बोरसी गांव के पनखत्ती तालाब में जय मां परमेश्वरी मछुवा स्व.सहायता समुह को मछली पालन और निकालने का ठेका दिया गया है जिसका शासकीय आदेश 16 अक्टूबर 2019 को जारी कर दिया गया था। मगर जब भी अधिकृत समूह के द्वारा मछली निकालने का प्रयास किया जाता था तब ग्रामा पंचायत बोरसी के सरपंच भारती चन्द्रा एवं अन्य लोगो के द्धारा समूह को मछली निकालने नही दिया जाता था उनसे विवाद किया जाता था गाली गलौच की जाती थी।
इस संबंध में जनपद कार्यालय बम्हनीडी के शासकीय आदेश के तहत बम्हनीडीह जनपद पंचायत के सीईओ कुबेर उरेठी, मतस्य निरीक्षक राजन कुजुर एवं अन्य अधिकारियो और पुलिस बल की उपस्थिति में जय मां परमेश्वरी मछुवा स्व सहायत समुह के द्वारा 24 फरवरी 2022 को तालाब से मछली निकाला जा रहा था जिस दौरान दोपहर लगभग 01.00 बजे सरपंच भारती चन्द्रा अपने पति धनेश्वर चंद्रा और अनिल चन्द्रा, तिरीथराम अजाद, पंचु ऊर्फ पंचराम चन्द्रा, मनदोदरी चन्द्रा, लक्ष्मीन बाई चन्द्रा, महेश्वर चन्द्रा, दिलचंद चन्द्रा, पलटु ऊर्फ लकेश्वर चन्द्रा, अमरनाथ चन्द्रा, टिकेश कुमार चन्द्रा के साथ हाथ में डण्डा लेकर तालाब के पास पहुॅचे और गाली गलौच करते हुए डराने धमकाने लगे और शासकीय कार्य में बाधा पहुॅचाने लगे जिसकी वजह से टीम को वहॉ से लौटना पड़ा। इस मामले में गाम सचिव छवी राम कश्यप ने बिर्रा थाने में लिखित आवेदन दिया जिसके बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 147, 186, 294, 353 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।