‘भूखा रखा, शराब पीकर पीटा’, पूर्व IPL खिलाड़ी अमित पर मॉडल पत्नी ने कराई FIR

कानपुर.

अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में पूर्व आईपीएल खिलाड़ी अमित मिश्रा के खिलाफ उनकी पत्नी ने परिवाद दाखिल किया है। इसमें दहेज उत्पीड़न, मारपीट व खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप लगाए हैं। मामले की सुनवाई 27 मार्च को होगी। फीलखाना निवासी गरिमा तिवारी ने पति अमित मिश्रा, सास बीना मिश्रा, ससुर शशिकांत मिश्रा, जेठ अमर, जेठानी रितु, ननद स्वाती के खिलाफ परिवाद दाखिल किया है।

चार साल पहले हुई थी शादी
इसमें कहा है कि 26 अप्रैल 2021 को अमित मिश्रा से शादी हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में एक होंडा सिटी कार व 10 लाख रुपये की मांग कर प्रताड़ित करते थे। मॉडलिंग से जो भी पैसे मिलते थे, अमित उसे छीन लेता था। आए दिन शराब पीकर गाली-गलौज व मारपीट करता।

अमित मिश्रा पर मारपीट का आरोप
भूखा रखता और तलाक की धमकी देता था। इस कारण वह अवसाद में रहने लगी और मॉडलिंग का काम भी छूट गया। ससुरालवालों के उकसाने पर उसने खुदकुशी की कोशिश भी की थी। दहेज की मांग पूरी न होने के कारण मार्च 2024 में ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया था। गरिमा के अधिवक्ता करीम सिद्दीकी ने बताया कि गरिमा ने फीलखाना थाना प्रभारी को व्यक्तिगत रूप से मिलकर प्रार्थना पत्र दिया। कार्रवाई न होने पर कोर्ट में परिवाद दाखिल किया है।

See also  पहले पिता ने फिर माँ के आशिक ने बनाया 17 साल की बच्ची को हवस का शिकार, मां की भूमिका पर चल रही पड़ताल

 

Garima Tiwari Allegations: गरिमा के मुख्य आरोप:

  • अमित शराब पीकर मारपीट करते थे, कई दिनों तक भूखा रखते थे।’ ‘
  • बीमारी के दौरान भी जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालते थे, विरोध पर मारते थे।’ ‘
  • मॉडलिंग से कमाई छीन लेते थे, अपने खाते में ट्रांसफर करवाते थे।’
  • ‘मेरे सामने ही अन्य लड़कियों से फोन पर बातें, चैट और अफेयर चलाते थे। कई लड़कियों को शादी का झांसा देकर शोषण किया।’
  • ‘ससुराल वाले ताने देते थे, खुदकुशी के लिए उकसाते थे। प्रताड़ना से गरिमा अवसाद में चली गईं, मॉडलिंग छूट गई। उन्होंने फिनायल पीकर सुसाइड की कोशिश की, जिसके बाद अस्पताल में भर्ती हुईं।’
  • ‘मार्च 2024 में घर से निकाल दिया गया।’
  • 21 अप्रैल 2025:घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए कोर्ट में पहला केस।
  • 23 अप्रैल 2025:भरण-पोषण के लिए दूसरा केस – 50 हजार रुपये मासिक गुजारा भत्ता और 1 करोड़ हर्जाना मांगा।
  • 9 मार्च 2026:पुलिस द्वारा FIR न दर्ज करने पर तीसरा केस – दहेज उत्पीड़न, मारपीट, खुदकुशी उकसाने आदि।
See also  दिल्ली विश्वविद्यालय ने छात्र संघ (डूसू) चुनाव के परिणाम फिर से टाल दिये, अब 25 नवंबर को होगी मतगणना

गरिमा ने फीलखाना थाने, ACP-DCP और पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। गरिमा का आरोप है कि क्रिकेटर के रसूख के चलते कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए कोर्ट के जरिए परिवाद दाखिल किया गया। वकील करीम अहमद के मुताबिक, पीड़िता को शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक, लैंगिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जिससे वह मानसिक रोगी हो गईं।

 

Cricketer Amit Mishra Career: क्रिकेटर अमित मिश्रा का करियर

अमित मिश्रा का जन्म 11 नवंबर 1991 को कानपुर में हुआ था। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हुए अपनी पहचान बनाई। उन्होंने 2013-14 सीजन में रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया था। आईपीएल में उन्हें 2014 में Rajasthan Royals ने लगभग 10 लाख रुपये में खरीदा था। बाद में वह अन्य फ्रेंचाइजी के साथ भी जुड़े और 2023-24 सीजन में Lucknow Super Giants के साथ उनका आखिरी आईपीएल सीजन माना जाता है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 17 मैचों में करीब 50 विकेट लिए हैं। क्रिकेट के अलावा वह फिलहाल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर भी कार्यरत बताए जाते हैं।

See also  मंडी में भाजपा के नए पार्टी कार्यालय का शुभारंभ, जयराम ठाकुर ने लेह हिंसा पर कार्रवाई की मांग की

मामला अब कोर्ट में

फिलहाल यह पूरा मामला अदालत में विचाराधीन है। गरिमा तिवारी की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच कानूनी प्रक्रिया के तहत होगी। कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि अदालत में दोनों पक्षों की दलीलें और सबूत सामने आने के बाद ही मामले की सच्चाई स्पष्ट हो पाएगी।