गाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई एंबुलेंस, मरीज समेत चार की मौत

कर्नाटक (Karnataka) में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है. जिसमें मरीज की जान बचाने के लिए बड़ी स्पीड से भाग रही एंबुलेंस (Ambulance) ही मरीज समेत चार लोगों की मौत का कारण बनी है.

असल में कनार्टक के उडुपी में टोल बूथ पर गाय को बचाने के दौरान बीते दिनों एक एम्बुलेंस 360 डिग्री पलट गई. इस वजह एम्बुलेंस के अदंर लेटे मरीज समेत दो मेडिकल स्टाॅफ सड़क पर छिटक के गिरे. तो वहीं इस हादसे में टोल कर्मी को नुकसान हुआ. जिसके चलते चारों लोगों की मौत हो गई है. इस दुर्घटना का यह वीडियो वहां मौजूद सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. जिसके बाद इसकी क्लिप इन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

कर्नाटक पुलिस के मुताबिक घटना का यह वीडियो कर्नाटक के उडुपी जिले का है. जिसमें मरीज को अस्पताल ले जा रही एक एम्बुलेंस टोल बूथ पर गाय को बचाते हुए टकरा गई. असल में एंबुलेंस बहुत स्पीड थी. जिसकी स्पीड को देखते हुए टोल कर्मी रास्ते पर लगाए गएबैरिकेड्स को हटाने की तरफ आगे बढ़ाता है. टोली कर्मी बैरिकेड्स को तो हटा देता है, लेकिन उतनी देर में गाड़ी की लाइन में एक गाय आते हुए दिखाई देती है. जिससे बचाने के लिए ड्राइवर स्पीड से आ रही एंबुलेंस का अचानक से ब्रेक दबाता है, लेकिन सड़क पर बिखेरे पानी की वजह से एंबुलेंस 360 डिग्री तक पलट जाती है. साथ ही उसके अंदर बैठे मरीज और मेडिकल स्टाफ बाहर झिटक जाते हैं. जानकारी के मुताबिक इस घटना में मरीज, दोनों मेडिकल स्टाफ और टोल कर्मी की मौत हो गई है.(Ajency)

See also  तेज रफ्तार बोलेरो व ट्रक की भिड़ंत में 14 की मौत