गरियाबंद से दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां दोस्तों ने मिलकर अपने ही साथी दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं दोस्त की हत्या कर उसकी लाश भी छुपा दी। मामला देवभोग थाना के उरमाल का बताया जा रहा है।
बाइक की सर्विसिंग कराने के एवज में एक दोस्तों ने अपने ही दोस्त से 200 रुपए की मांग की थी। पैसे नहीं देने पर 7 साथियों ने मिलकर निर्मम हत्या कर दी। दोस्तों ने पहले तो गला काटा इसके बाद पेट में 8 बार चाकू से हमला भी किया। बता दें कि आरोपियों ने ऑनलाइन चाकू मांगवाकर उसी चाकू से गोदकर दोस्त की हत्या कर दी।
हत्या करने के बाद सभी साथियों ने सबूत को मिटाने के लिए लाश को खंडहर में दफना दिया। पुलिस को जैसे ही सूचना मिली तो पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी साथियों को ढ़ूढ़ कर गिरफ्तार किया है। कफिलहाल पुलिस ने आरोपी 7 से में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 1 आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने फरार आरोपी का तलाश शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने खंडहर में कब्र खोदकर लाश को निकालकर पोस्टमॉर्टम कराया गया। घटना 6 जनवरी की बताई जा रही है।
आरोपी जयप्रकाश ने लगभग 12 इंच वजनी चाकू ऑनलाइन मंगाया था। पकड़े गए आरोपियों में से उमाशंकर सोनवानी ओडिशा में युवक का गला रेतने के मामले के वारदात में भी शामिल था। आरोपी अक्सर फिल्मी स्टाइल की कॉपी करते देखे जाते थे। वाहिद का अपहरण करने के बाद उसका भी फिल्मी स्टाइल से पहले गला रेता गया, फिर एक के बाद एक 10 से भी ज्यादा वार पेट और सीने पर करके उसे मौत के घाट उतार दिया। अपहरण की रात 6 जनवरी को ही वाहिद की हत्या कर दी गई थी। उसके शव को पास के एक श्मशान में डेढ़ फीट गड्ढा खोदकर आरोपियों ने दफना भी दिया था।
