पामगढ़ में गाय से टकरा कर बाइक सवार युवक घायल, देर रात हुईं घटना

JJohar36garh News|जांजगीर-चांपा जिला के पामगढ़ में बुधवार की रात एक बाइक सवार युवक रास्ते में बैठे गाय से टकरा गया जिससे वह मौके पर ही गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाएगा जहां युवक का उपचार जारी है।

घायल युवक के पिता चेउडीह निवासी रामलाल टंडन ने बताया कि उसका बेटा संजय टंडन 35 वर्षीय बुधवार को अपने ससुराल कटौद गया हुआ था| वापसी के दौरान दोनों पेट्रोल पंप के बीच रास्ते में एक गाय बैठा था| जिससे टकराकर वह वही पर गिर गया| जिससे युवक के पैर व अन्य जगह गंभीर चोट आई है| एंबुलेंस की मदद से उसे पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया| जहां उपचार जारी है घटना रात 8:15 के आसपास की है।

See also  महतारी वंदन योजना की 12वीं किश्त की राशि जारी, देखें किस जिले में कितनी महिलाओं को मिल रहा लाभ