14 साल की नाबालिग लड़की से गैंगरेप, फूफा अपने दोस्तों के साथ देता था घटना को अंजाम 

मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के माधवगंज थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 14 साल की नाबालिग लड़की से उसके ही फूफा ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता अपनी बुआ के यहां रह रही थी। हद तो तब हो गई, जब हैवान फूफा ने इसमें अपने साथियों को भी शामिल कर लिया।

बताया जा रहा है कि पीड़िता के साथ तीन लोग लंबे समय से दुष्कर्म कर रहे थे। वहीं किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते रहे। डर के कारण नाबालिग सब कुछ बर्दास्त करती रही। लेकिन हैवानों की दरिंदगी बढ़ती चली गई तो उसने यह बात अपनी मां को बताई। घटना की जानकारी लगते ही पीड़ित बच्ची की मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। शिकायत के बाद माधवगंज पुलिस ने आरोपी नरोत्तम परिहार, राहुल रावत और गोपाल गुर्जर के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

See also  मुख्यमंत्री ने PMAY 2.0 के तहत 90,000 लाभार्थियों को 900 करोड़ की पहली किस्त जारी की

मिली जानकारी के अनुसार लड़की की मां अपने पति से अलग रहती है। उसकी मां डबरा में रहती है, जबकि लड़की ग्वालियर के गुढ़ा इलाके में अपनी बुआ के पास रहती है। जहां उसके फूफा और उसके दो अन्य साथियों ने नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बना रहे थे। ये काम लंबे समय से चल रह था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।