घर के अंदर रहें यही सुरक्षा है, प्रदेशवासियों के नाम सीएम भूपेश बघेल का संदेश, VIDEO

Johar36garh (Web Desk)|छत्तीसगढ़ के मुखिया ने आज शाम 6 बजे प्रदेश की जनता को सम्बोधित करते हुए कहा की घर में रहना ही सुरक्षा है |

सब्बो झन बर पूरा ब्यवस्था करे हन। कोनो ला काहीं चीज के कमी नहीं होवव एख़र ध्यान रखबो। कोनो घर खाली गइ होवय, कोनो पेट भूखा झन राहय। जे मन दूसर राज्य में फंसे रहि गे हे ओकर जानकारी देहू त ओखरो मन के इंतजाम करबो। चिंता बस अपन और घर परिवार के सुरक्षा के करना हे।

 कोविड 19 से बचाव के लिए केंद्र और राज्य की सरकार हर संभव मदद कर रही है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्र के नाम संदेश देते हुए पूरे देश में लॉक डाउन करने का ऐलान किया है। पीएम मोदी ने पूरे भारत में 21 दिनों के लिए लॉक डाउन किया है। इसी बीच छत्तीसगढ़ में दो नए कोविड 19 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। हालात को देखते हुए सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों के नाम संदेश दे रहे हैं। सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि हिदायत बरतें कोविड 19 से बचाव का यही रास्ता है। जो जहां है वो वहीं रहें, किसी चीज की आवश्यकता होने पर सरकार मदद करेगी।

See also  छत्तीसगढ़ में भी सरेआम चाकूबाजी,  बेखौफ चला रहे चाकू, देखें VIDEO