CG : घर में बंधक बनाकर नाबालिग से देह व्यापार, युवक को गिरफ्तार

JJohar36garh News|छत्तीसगढ़ के जशपुर में पुलिस ने घर में बंधक बनाकर नाबालिग से देह व्यापार कराने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। युवक ने अपनी मां के साथ मिलकर लड़की को ये कहकर झांसे में लिया था कि वे उसे काम दिलवाएंगे। फिर इसी बहाने उसे अपने घर बुला लिया। बाद में उसे डरा धमका कर बाहरी लोगों के साथ देह व्यापार कराने के लिए भेजना शुरू कर दिया था। अब इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है।

इस केस में पीड़ित लड़की ने 24 मई 2013 को शिकायत की थी। उसने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी मुलाकात कुनकुरी निवासी चम्पा बाई और उसके बेटे वकील चौहान से कुछ समय पहले हुई थी। मुलाकात में दोनों मां-बेटे ने कहा था कि वे उसे कही अच्छी जगह काम दिलवा देंगे। परेशान होने की जरूरत नहीं है। यही बात सुनकर पीड़िता उन दोनों की बातों में आ गई थी। लड़की ने शिकायत में यह भी बताया कि कुछ दिन बाद दोनों ने उसे अपने घर में बुला लिया था। कहा था कि कुछ दिन हमारे यहां ही रुको। फिर काम के लिए तुम्हें ले जाएंगे। उनके ये कहने पर लड़की उनके घर में रुक कई। मगर कुछ ही दिनों में दोनों मां-बेटे उससे जबरदस्ती करने लगे।

See also  छत्तीसगढ़-सुकमा के कोंटा नगर पंचायत के उप अभियंता देवेंद्र कुमार पहाड़ी निलंबित, कलेक्टर ने की कार्रवाई

कहने लगे कि देह व्यापार करो। नहीं तो तुमको जान से मार देंगे। इसके बाद दोनों उसे अलग-अलग लड़कों के साथ बाहर भेज दिया करते थे। इस बीच दोनों ने उसे डबलू नाम के साथ बाहर भेजा था। जिसके बाद से नाबालिग भाग निकली और उसने पूरे मामले की शिकायत कर दी थी। शिकायत के बाद पुलिस आरोपी चम्पा बाई और डबलू को गिरफ्तार कर लिया था। मगर वकील फरार हो गया था। तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इस बीच पुलिस को पता चला कि युवक बिलासपुर में छिपा हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने अब उसे बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया है।