घर मे पूजा पाठ करवाने के नाम पर हुआ विवाद, पुत्र ने की माँ की हत्या

JJohar36garh News| घर मे सुख शांति के लिए पूजा पाठ करवाने के नाम पर विवाद होने से सनकी कलयुगी पुत्र ने अपनी वृद्घ मां को डंडे से पीटकर मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। हत्याकांड का खुलासा पीएम रिपोर्ट में होने के बाद सारंगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना सारंगढ़ अन्तर्गत ग्राम मौहाढोडा में रहने वाली मोदो बाई सांवरा पति स्व आंनदराम सांवरा उम्र 80 वर्ष को ईलाज के लिये सीएचसी सारंगढ़ में लाया गया था, डाक्टर द्वारा मोदो बाई को चेक करने पर मौत हो जाना बताने पर अस्पताली तहर्रिर पर थाना सारंगढ़ में मर्ग धारा 174 जाफौ कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया ।

जहां जांच दौरान मृतिका के बेटे नंद गोपाल सांवरा 35 वर्ष द्वारा उसकी मां की मृत्यु गिरने से सिर में चोट लगाने से होना बताया था । लेकिन पीएम रिपोर्ट पर सिर में आई गंभीर चोंट से अधिक रक्तस्त्राव होने एवं प्रकृति हत्या होना लेख किये जाने पर थाना प्रभारी सारंगढ़ निरीक्षक गौरीशंकर दुबे द्वारा संदेह के आधार पर मृतिका के बेटे नंद गोपाल सांवरा से पूछताछ किये, नंद गोपाल पहले कि तरह उसकी मां की मौत गिरने से आई चोट के कारण बताकर पुलिस को गुमराह कर रहा था।

See also  छत्तीसगढ़-बलरामपुर में दुर्गा मूर्ति विसर्जन का रास्ता बदलने पर बवाल, लाठीचार्ज में सैकड़ों लोग घायल

जब उससे कड़ी पूछताछ की गई तो उसने अपनी मां की हत्या करना कबूल कर बताया कि उसकी मां मृतिका मोदो बाई सांवरा घर में सुख शांति के लिये कई दिनों से पूजा पाठ कराने के लिये बोल रही थी, मां की बात को अनसुना कर देता था । 12 अप्रैल को शराब पीये हुआ था, जिसे पर मां कहने लगी कि पूजा कराने कह रही हूं, मान नहीं रहे हो और शराब पीकर गांव में घूम रहे हो। मां की बातों को सुनकर गुस्से में जाओ पूजा नही कराऊंगा कहकर झगडा विवाद किया और डंडा से उसकी मां के सिर में मारकर उसकी हत्या कर दिया । मर्ग जांच में घटना के बाद हत्या को दुर्घटना का रूप देने मृतिका की मौत गिरने से सिर मे चोंट आना कहकर आरोपी द्वारा साक्ष्य छिपाया गया। मर्ग जांच उपरांत आरोपी नंद गोपाल सांवरा के विरूद्घ धारा 302, 201 ताहि के तहत अपराध पंजीबद्घ कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

See also  पत्थलगांव को नगर पालिका बनाने की अधिसूचना जारी, मुख्यमंत्री की घोषणा पर हुआ अमल

हत्याकांड का आरोपित पुत्र गुनाह से बचने के लिए सर्वप्रथम गुमराह किया जिसमें अपनी मां को गिरकर घायल होना बताया लेकिन डाक्टरी रिपोर्ट में उसके झूठ का पर्दाफाश हो गया और परत दर परत हत्याकांड का खुलासा हो गया। वृद्घ मां के द्वारा घर मे सुख शांति के लिए पूजा अर्चना कराने की बात में विवाद हुआ था इससे महिला के पुत्र ने ही डंडे से पीटकर हत्या कर दिया था इसका खुलासा पीएम रिपोर्ट में हुआ ततपश्चात उसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया तो हत्याकांड का खुलासा हो गया।