Ghibli ट्रेंड बन जाए ना ख़तरनाक, पर्सनल और प्राइवेट डेटा लीक, घट सकती है साइबर फ्रॉड जैसी घटनाएं, पुलिसकर्मी ने किया अलर्ट

Ghibli ट्रेंड बन जाए ना ख़तरनाक, पर्सनल और प्राइवेट डेटा लीक, घट सकती है साइबर फ्रॉड जैसी घटनाएं, पुलिसकर्मी ने किया अलर्ट : सोशल मीडिया पर इन दिनों Ghibli AI Trend तेजी से वायरल हो रहा है. लोग अपनी तस्वीरों को Ghibli स्टाइल एनीमेशन में बदलकर शेयर कर रहे हैं. हालांकि, इस ट्रेंड (Social Media Trends 2025) के पीछे छिपे साइबर फ्रॉड और डेटा चोरी के संभावित खतरे से बहुत कम लोग वाकिफ हैं. हरियाणा पुलिस में कार्यरत अमित कुमार ने इसी मुद्दे को लेकर एक चेतावनी भरा वीडियो (Police Viral Video) जारी किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

 

इसे भी पढ़े :-इंस्टाग्राम से कैसे कमाएं पैसा, आपको कोई नहीं बताएगा ये तरीका, जाने विस्तार से

 

 

Ghibli स्टाइल एक खास 2D एनीमेशन तकनीक है, जिसे जापान के Studio Ghibli ने लोकप्रिय बनाया. इसमें डिटेल्ड बैकग्राउंड, जादुई यथार्थवाद और भावनात्मक गहराई देखने को मिलती है. यह तकनीक Spirited Away, My Neighbor Totoro जैसी प्रसिद्ध फिल्मों में देखी जा सकती है. अब, AI टूल्स इस स्टाइल को तस्वीरों पर अप्लाई करने की सुविधा दे रहे हैं, जिससे यह ट्रेंड वायरल हो गया है.

See also  योगी सरकार की ‘उत्तर प्रदेश शहरी पुनर्विकास नीति-2026’

 

इसे भी पढ़े :-जीजा ने साले के गले पर चाकू से किया वार, साला गंभीर, जीजा फरार

 

पुलिस का क्या कहना है? (Cyber Fraud Warning)

वीडियो में पुलिसकर्मी अमित कुमार ने अपनी वायरल वीडियो में बताया कि अगर आप ChatGPT या अन्य AI टूल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सतर्क हो जाएं. उन्होंने कहा, “जैसे ही आप Ghibli स्टाइल में अपनी फोटो एडिट करते हैं, AI कंपनियां आपके डेटा को सेव कर सकती हैं.” उन्होंने यह भी बताया कि कई AI ऐप्स की पॉलिसी (ChatGPT Image Editing Risk) में यह साफ लिखा होता है कि वे यूजर डेटा को ट्रेनिंग और रिसर्च के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसे में अगर आपका पर्सनल और प्राइवेट डेटा लीक होता है, तो साइबर फ्रॉड जैसी घटनाएं हो सकती हैं.

 

इसे भी पढ़े :-मध्यान्ह भोजन में गिरा छिपकली, प्राथमिक शाला के 70 बच्चों बीमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती

 

See also  फर्रुखाबाद : जमीनी विवाद में गोलीबारी में किशोर की मौत, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी पकड़े

सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रिया (AI Data Privacy)

इस वीडियो को अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया गया है, जिसे अब तक खूब देखा और शेयर किया जा रहा है. यूजर्स ने भी इस पर जमकर प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने लिखा, “Google, Microsoft, Facebook – सभी के पास हमारा डेटा है, सिक्योरिटी है कहां?” वहीं, दूसरे यूजर ने कहा, “AI के पास असीम शक्तियां आ गई हैं, अब वह कुछ भी कर सकता है.”

 

इसे भी पढ़े :-36 मिनट हुई थी मंगेतर से बात फिर छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, परिजनों में मचा कोहराम, नवंबर में होनी थी शादी

 

सावधान रहें, सतर्क रहें (AI Generated Art Risk)

अगर आप भी AI ट्रेंड को फॉलो कर रहे हैं, तो पहले इसकी गोपनीयता नीति (Privacy Policy) को जरूर पढ़ें. अपने पर्सनल डेटा को सुरक्षित रखने के लिए AI ऐप्स को एक्सेस देने से पहले सोचें. साइबर फ्रॉड से बचने के लिए हमेशा सतर्क रहें.

See also  बृजभूषण के बेटे प्रतीक को मंत्री बनाने की तैयारी? योगी से तीन मुलाकातों ने बढ़ाई हलचल