Pamgarh : छात्रा ने पढ़ाई के लिए मेहनत से जोड़े पैसे, ऑनलाइन ठगों ने कर दिए पार, Paytm से निकाले 1.21 लाख रुपए

जांजगीर जिला के पामगढ़ में एक छात्रा ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई | ठगों ने उसके खाता से Paytm UPI ID के माध्यम से 1.21 लाख रुपए पर कर दिए| छात्रा ने इसकी शिकायत पामगढ़ थाना की है |

पीड़ित युवती ने बताया johar36garh news को बताया की 27 जून को उसके व्हाट्सअप पर होम बेस वर्क के लिए मैसेज आया जिसमें प्रतिदिन प्रतिदिन 2 से 5 हजार रुपए कमाने का झांसा देकर ठगों ने उसके मोबाइल को हैक कर लिया| ठगों ने धीरे-धीरे paytm के माध्यम से 1 लाख 21 हजार 85 रुपए निकाल लिए, खाते से पैसे गायब होने की जानकारी लगते ही छात्रा एसबीआई बैंक पहुंची, जहां से जानकारी मिली की Paytm के माध्यम से पैसे निकाले गए हैं |
छात्रा ने बताया की आर्थिक परेशान के कारण वह बिलासपुर के एक शॉपिंग मॉल में काम करने गई थी | पढ़ाई के लिए पैसे इक्क्ठा करके वह वापस अपने गांव पहुंची और कॉलेज में अपना दाखिला कराया था| जिसके बाद यह हादसा हो गया|

See also  रायपुर : राज्यपाल डेका से भारतीय पैरा डोंगी एथलीट खिलाड़ियों ने की भेंट

छात्रा ने बताया की मैसेज का जवाब देने पर उसे व्हाटसअप मैसेज से एक लिंक मिला। लिंक ओपन कर फार्म भरने के लिये बोला गया जिसमें छात्रा ने बैंक की सारी जानकारी भरकर सेंड कर दी |  उसके बाद फिर से मैसेज आया जिसमे एक टास्क पूरा करना है जिसमे आनलाईन UPI के माध्यम से 100/-रूपये डालकर खरीददारी करना था|  Google UPI ID 100 रुपए की खरीदी की| जिसके बाद क्रमश: 178/-रूपये, 393/-रूपये, 457/-रूपये, कट गया। फिर पुन: दिनांक 28/06/2022 को paytm-71265737@paytm ID से 1250/-रूपये, paytm-71287328@paytm ID से 2549/-रूपये कटा, दिनांक 29/06/2022 को paytm-71253958@paytm ID से क्रमश: 1715/-रूपये, 22990/-रूपये, 59999/-रूपये कटा फिर दिनांक 01/07/2022 को paytm-71308330@paytm ID से 32226/-रूपये कटा गया | इस तरह कुल 121857/-रूपये निकाला गया |फ़िलहाल पामगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन ठगों के खिलाफ मामला दर्ज़ कर जाँच में जुटी हुई है |