वैलेंटाइन डे पहले सेप्टिक टैंक में मिली प्रेमिका की लाश, शादीशुदा मर्द के साथ अफेयर, इंस्टाग्राम पर शुरू हुई थी प्रेम कहानी

वैलेंटाइन डे पहले इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का खौफनाक अंत हो गया। मध्य प्रदेश के भोपाल में निशातपुरा इलाके में खाली प्लॉट में बने सेप्टिक टैंक से 33 साल की महिला का शव मिला है। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में गर्लफ्रेंड के मर्डर की कहानी सामने आई। मृतक महिला का शादीशुदा मर्द के साथ अफेयर था, लेकिन वह शादी का दबाव डालने लगी तो प्रेमी ने मां और भाई-बहन के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने 24 घंटे में सुलझा दिया मर्डर केस

निशातपुरा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर मनोज पटवा ने हत्याकांड की पुष्टि की और बताया कि मृतका की पहचान महाराष्ट्र के गोंदिया जिले की निवासी अशरफी उर्फ ​​सिया के रूप में हुई। वहीं आरोपी का नाम समीर है और वह भोपाल के निशातपुरा इलाके में रहता है। प्यार, विश्वासघात, ब्लैकमेलिंग, हत्या की पेचीदा कहानी कहानी को पुलिस ने शव मिलने के बाद 24 घंटे के अंदर सुलझा लिया। मामले की शुरुआत इंस्टाग्राम पर हुई थी और उसका खौफनाक अंत सेप्टिक टैंक में हुआ।

See also  Aadhaar हुआ पूरी तरह डिजिटल! अब फोटो कॉपी नहीं, मोबाइल से होंगे नंबर-एड्रेस अपडेट — जानें नए App के 5 बड़े फायदे

 

सिया और समीर दोनों पहले से शादीशुदा थे

इंस्पेक्टर मनोज के अनुसार, आरोपी समीर फरार है, लेकिन शव को ठिकाने लगाने के आरोप में उसकी मां, भाई और बहन को गिरफ्तार कर लिया गया है। समीर शादीशुदा था, वहीं सिया की भी महाराष्ट्र और राजस्थान में शादी हो चुकी थी। उसकी 3 शादियां हुई थीं। फोरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि हत्या कैसे की गई थी और तीनों आरोपियों से पूछताछ में पता चलेगा कि हत्या क्यों की गई थी? समीर की तलाश में छापेमारी चल रही है।

अपना घर छोड़कर भोपाल आ गई थी सिया

प्राथमिक पूछताछ के अनुसार, सिया और समीर इंस्टाग्राम पर मिले थे। दोस्ती जल्दी ही प्यार में बदल गई और सिया ने समीर के लिए अपना घर छोड़ दिया। 3 महीने पहले वह समीर के साथ रहने के लिए भोपाल आ गई। समीर शादीशुदा और 2 बच्चों का पिता था। इसलिए सिया उसके कमला नगर वाले घर में रहने लगी, लेकिन सिया ने समीर पर शादी का दबाव डालना शुरू कर दिया। उसने समीर पर बातें छुपाने का आरोप लगाया, जिसके चलते दोनों के बीच अब झगड़े होने लगे थे।

See also  हसिए से चीर दिया गर्भवती पत्नी के पेट, बाहर आ गई आंते, मिली उम्रकैद की सज़ा

 

शादी से इनकार किया तो देने लगी थी धमकी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, समीर शादी करने से इनकार कर रहा था तो सिया उससे 5 लाख रुपये मांगने लगी थी। कानूनी कार्रवाई की धमकी भी देने लगी थी। समीर की पत्नी को मामले की पता चला तो वह तनाव सह नहीं कर पाई और अपने मायके जबलपुर चली गई थी। तनाव के बीच एक दिन समीर और सिया का झगड़ा हुआ, जिसके बीच में गुस्से में आकर समीर ने सिया का गला घोंट दिया। उसकी मौत हो गई और फिर समीर ने परिवार के साथ मिलकर उसके शव को ठिकाने लगा दिया।