गिरौदपुरी दर्शन करने बुधवार को पहुंचेगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष 

Johar36garh (Web Desk)|प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम बुधवार को सुबह 6 बजे रायपुर निवास बस्तर बाड़ा से गिरौदपुरी धाम के लिये रवाना होंगे। सुबह 9 बजे गिरौदपुरी पहुंचकर गुरू बाबा घासीदास के जन्म स्थली बाबा धाम का दर्शन करेंगे।

दोपहर 12 बजे ग्राम बालपुर जिला बलौदाबाजार पहुंचकर विधायक चंद्रदेव राय के पितृशोक कार्यक्रम में परिवारजनों से भेंट करेंगे। शाम 5 बजे ग्राम कुरूद धमतरी पहुंचकर पूर्व विधायक डॉ. चंद्रहास साहू जी के शोक कार्यक्रम में परिवारजनों से भेंट करने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम शाम 6 बजे रायपुर निवास बस्तर बाड़ा के लिये रवाना होंगे।

See also  बिहार से रेस्क्यू किया नाबालिग लड़की को, जांजगीर जिला से भगा ले गया था आरोपी