एक बार फिर एक लाख के करीब पहुंचा सोना, चांदी ने भी बनाया नया रिकॉर्ड, जानें गोल्ड-सिल्वर के नए रेट

मुंबई 

सोने और चांदी की कीमतें रोज नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार हैं. भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 18 जून, 2025 की सुबह सोना और चांदी की कीमतें बढ़ी हैं. सोना एक बार फिर एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार जाने को तैयार है और चांदी एक लाख 10 हजार रुपये किलो का आंकड़ा पार करने वाली है.

राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 99018 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 109550 रुपये है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, एक दिन पहले यानी मंगलवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 98810 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज (बुधवार) सुबह महंगा होकर 99018 रुपये पहुंच गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी की कीमत में उछाल आया है.

गोल्ड का ताजा रेट

आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 98622 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड प्राइस 90700 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 750 (18 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड का रेट 74264 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 585 (14 कैरेट) प्योरिटी वाले सोने का भाव 57926 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

See also  स्टेटस अब किसी का भी नहीं होगा मिस! WhatsApp का तगड़ा फीचर, जल्द ही

चांदी का रेट

ibjarates.com के मुताबिक, कल चांदी का रेट 106952 रुपये किलो था, जो आज (18 जून) 109550 रुपये किलो पहुंच गया है यानी आज चांदी के भाव में 2598 रुपये की बढ़त दर्ज की गई है.

सोना-चांदी आज कितने रुपये हुआ महंगा?

 शुद्धतामंगलवार शाम के रेटबुधवार सुबह का भावकितने बदले रेट
सोना (प्रति 10 ग्राम)999    9881099018208 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम)995     9841498622208 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम)916     9051090700190 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम)750     7410874264156 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम)585     5780457926122 रुपये महंगा
चांदी (प्रति 10 ग्राम)999     106952109550 2598
 रुपये महंगी

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम गोल्ड और सिल्वर के रेट जारी करता है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज से पहले के होते हैं. इनमें जीएसटी शामिल नहीं होता है. गहने खरीदते समय आपको टैक्स और मेकिंग चार्ज भी देने होंगे.

See also  बदरी-केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी, पांच करोड़ की धनराशि दी दान