जनपद पंचायत पामगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत सिल्ली में प्रशासन आपके द्वार के तहत ग्राम पंचायत भवन में बुधवार को जनसमस्या निवारण शिविर आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत सिल्ली, लगरा एवं पचरी के ग्रामीण आम जनता उपस्थित हुए। शिविर में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना – 38, पेंशन योजना – 04, राशन कार्ड – 10, स्वच्छ भारत मिशन – 33 इस प्रकार कुल 85 आवेदन पत्र मांग के रूप में प्राप्त हुआ है।
उपरोक्तानुसार प्राप्त कुल 85 मांग संबंधी आवेदन पत्र संबंधित शाखा / विभाग को निराकरण हेतु प्रेषित किया गया है। उक्त जनसमस्या निवारण शिविर में आर. के. तम्बोली अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पामगढ़, विमार यादव नायब तहसीलदार उप तहसील राहौद, पी.एस. पटेल नोडल अधिकारी, जे.आर. सारर्थी सहा.वि. खं. शिक्षा अधिकारी पामगढ़, श्रीमती प्रेमलता साहू पर्यवेक्षक म.बा.वि. पामगढ़, एम.एस. पाटले व्हीएफए पशु विभाग पामगढ़, पी. आर. काटले, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, अतुल कुमार शर्मा, अमीन जलसंसाधन विभाग, श्रीमती मालिनी राज स्वास्थ्य कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग पामगढ़ तथा संबंधित पंचायत के रोजगार सहायक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं कोटवार, ग्राम पंचायत सिल्ली, लगरा एवं पचरी के सरपंच एवं सचिव तथा आम नागरिकगण उपस्थित थे ।