गर्भवती होने के बावजूद डटी है धुप में, छत्तीसगढ़ के इस जिले में पोस्टिंग है DSP की

JJohar36garh News|दन्तेवाड़ा जिले में कोरोना के बढ़ते आंकड़ो को देखते हुए 18 अप्रैल से सम्पूर्ण लॉक डाउन लगा दिया गया है। लॉक डाउन का सोमवार को दूसरा दिन था। शहर में लोगों से लॉक डाउन का पालन करवाने पुलिस के जवान जगह-जगह मुस्तैद थे। वहीं इस बीच दंतेवाड़ा जिले की डीएसपी शिल्पा साहू भी लोगों से लॉक डाउन और कोरोना के नियमों का पालन करवाने सड़क पर उतरी। खास बात यह है कि शिल्पा साहू अभी 5 महीने की गर्भवती है। फिर भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने दिन भर चिलचिलाती धूप में डटी रही।
हाथ में लाठी पकड़े शिल्पा साहू दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय की सड़कों पर सुबह से ही ड्यूटी पर थी। यहां से गुजरने वाले हर व्यक्ति को रोक शिल्पा उन्हें कोरोना के नियमों का पालन करने समझाइश देती रही। शिल्पा ने लोगों से कहा कि अभी कोरोना के आंकड़े बढ़ रहे है, महामारी अपने पैर पसारती जा रही है। आप लोगों से निवेदन है घर में रहें सुरक्षित रहें। साथ ही अपने परिवार को भी सुरक्षित रखें। गर्भवती शिल्पा साहू को अपनी ड्यूटी करने का किसी तरह से कोई दबाव नहीं था। मगर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने और अपनी टीम का हौसला बढ़ाने खुद सड़क पर उतरी।

See also  ' जिन लोको पायलटों से राहुल ने दिल्ली में मुलाकात की, वे कहीं और से लाए गए थे', उत्तर रेलवे का बयान