अकलतरा में मनाई गई गुरु बालकदास जंयती

Johar36garh (Web Desk)|ग्राम सोनादुला में  बलिदानी गुरु बालकदास जी का जयंती  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु बालकदास  साहब  जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण पूजा अर्चना कर किया गया| कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विजय खांडेल पार्षद वार्ड नंबर 15 अकलतरा विशिष्ट अतिथि नवीन साहू , श्रीमती यशोदा सोनवानी सरपंच सोनादुला थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खांडेल ने  बलिदानी राजा गुरु बालकदास के जीवनी पर अपने  विचार व्यक्त किए वही उनके संघर्ष जीवन, सतनाम आन्दोलन,अकाल में अपने घर से सैंकड़ों गाड़ा धान गरिबों में बांटना , गुरुगोविंद सिंह के तर्ज पर सशस्त्र सेना तैयार कर अन्याय अत्याचार, शोषण के विरूद्ध संघर्ष कर , तलवार,भाला, वेशभूषा, सिपाही, हाथी ,घोड़ा ,देकर राजा की पदवी दी गई।  कार्यक्रम में ग्राम सोनादुला के  वरिष्ठजन  मोहनलाल टण्डे  , समारु कोसले, रघुवर दास शाह , श्रीमती जानकी शाह , श्रीमती वंदना शाह , मायाराम सोनवानी , बेदराम सोनवानी , लेखराम टाण्डे सहित सतनामी समाज के  महिलाएं व युवावर्ग शामिल थे।

See also  नक्सलियों की जड़ उखाड़ कर रहेंगे : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल