मुलमुला में गुटखा से भरा ट्रक पकड़ाया, 30 लाख का पान मसाला जब्त

Johar36garh (Web Desk)|जांजगीर जिला के मुलमुला पुलिस ने रविवार की देर रात को गुटखा, तम्बाखू से भरे एक ट्रक को जब्त किया है |  ट्रक में भरे गुटखा की कीमत 30 लाख रुपए के आस-पास आकि गई है | मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर से रायगढ़ के लिए ट्रक में भर कर पान मसाला, गुटखा व तंबाकू ले जाते हुए एक ट्रक को पुलिस ने पकड़ा है।


पामगढ़ ब्लाक के कुटीघाट बेरियर के पास उक्त 149 कार्टून पान मसाला गुटखा व 42 बोरी जर्दा तंबाकू को पुलिस ने जब्त कर लिया है। जब्त माल की कीमत 30 लाख रुपए बताई जा रही है।व्यापार विहार बिलासपुर से पान मसाला रायगढ़ ले जाया जा रहा था। दुकान  में बिक्रीय के लिए 149 कार्टून पान मसाला, गुटखा एवं 42 बोरी जर्दा तंबाकू रवाना किया गया था। पुलिस को मिले कागजात के अनुसार पान मसाला गुटखा को ट्रक क्रमांक सीजी-04 जे 1885 में रायगढ़ के लिए रवाना किया गया था।

See also  CG : पिकनिक मनाने गए 9 छात्र डेम में डूबे, 5 सुरक्षित, 2 बॉडी मिली, 2 तलाश जारी