हाईजैक कर ले जा रहा सरसों तेल से भरा टैंकर पलटा, तेल लूटने उमड़ी लोगों की भीड़

JJohar36garh News|मध्य प्रदेश के शिवपुरी में आज लूट के तीन मामले सामने (MP Robbery) आए हैं. शिवपुरी जिले के कोलारस में अलग-अलग जगहों पर लूट की तीन घटनाएं सामने हुईं. इनमें हैरान करने वाली घटना सरसों के तेल की लूट (Mustard Oil Robbery)  का है. कोलारस के तेंदुआ थाना इलाके के पास चार बदमाशों ने बंदूक की नोंक पर सरसों के तेल से भरा टैंकर हाईजैक कर लिया. बदमाश टैंकर को लेकर गुना की तरफ भागने लगे. लेकिन इस बीच तेल से भरा टैंकर पलटने से बदमाशों की प्लानिंग पर पूरी तरह से पानी फिर गया. नेतवास के पास हाईजैक किया हुआ तेल से भरा टैंकर अचानक पलट गया.
तेल की आसमान छूती कीमतों के बीच गांव वालों को जैसे ही सरसों के तेल से भरा टैंकर पलटने की खबर मिली वहां लूट मच गई. बड़ी संख्या में ग्रामीण तेल लूटने के लिए वहां पहुंच गए. कोलारस पुलिस (MP Police) को जैसे ही इस मामले की खबर मिली वह तुरंत मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद वहां मौजूद भीड़ को हटाया. हालांकि पुलिस को यह पता नहीं था कि यह टैंकर वहां कैसे पहुंचा. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई कि तेल से भरा टैंकर वहां कौन लेकर पहुंचा. हालांकि बाद में कई बातों का खुलासा हो गया.

See also  गैंगरेप के बाद सिगरेट से जलाने लगे महिला का प्राइवेट पार्ट, ग्राम विकास अधिकारी समेत चार आरोपी शामिल

टैंकर पलटने की खबर मिलते ही ड्राइवर संतोष सिंह तोमर तुरंत मौके पर पहुंच गए. उन्होंने बताया कि सरसों के तेल से भरा टैंकर लेकर वह फतेहनगर से जा रहे थे. जैसे ही उन्होंने खरई बॉर्डर पार किया दो बाइक पर सवार होकर चार बदमाश वहां पहुंच गए. बदमाशों ने उनसे टैंकर हाईजैक कर लिया और वहां से फरार हो गए. ड्राइवर ने बताया कि तेंदुआ थाने के पास पहुंचते ही उन्होंने मामले की शिकायत दर्ज कराई थी. उसके बाद चोरी का टैंकर नेतवास गांव के पास पलटने की खबर पुलिस को मिली. जिसके बाद पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई.

तेल की लूट के साथ ही आज कैश की लूट की घटना भी सामने आई है. दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यापारी से पांच लाख रुपये लूट लिए. व्यापारी की बाइक में टक्कर मारकर बदमाश नोटों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए. पुलिस इस मामले की पूछताछ कर रही है. वहीं लूट की एक और घटना भी कोलारस से ही सामने आई है. कुछ महिलाओं ने एक युवक द्वारा एसबीआई ब्रांच से निकाले गए 1 लाख रुपयों पर हाथ साफ कर लिया. राहत की बात ये है कि बैंक के सिक्योरिटी गार्ड को चोरी की भनक लग गई. जिसके बाद महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस अब इन महिलाओं से पूछताछ कर रही है.

See also  बेरहम मां ने 19 दिन के बेटे को पानी में डुबोकर मार डाला, सपने में किसी ने बच्चे को कहा था अपशकुन