Johar36garh (Web Desk)|रायगढ़ शहर के दीनदयाल कॉलोनी में किराए के मकान में चल रहा था बंदूक और घातक हथियार बनाने का कारखाना ,कोतवाली पुलिस ने तीन हथियार, कारतूसों व हथियार बनाने के अन्य सामान के साथ एक आरोपी आरिफ़ को गिरफ्तार किया है ,
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस ने शहर के दीनदयाल कालोनी में किराए के मकान में रहने वाले एक युवक को देशी कट्टा, कारतूस और 12 बोर बंदूक के साथ रंगे हाथ पकड़ाया है,
इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी एसएन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बीति रात मुखबिर से सूचना मिली कि दीनदयाल कालोनी के पास एक युवक के पास अवैध हथियार रखा हुआ है,
जिसके बाद कोतवाली पुलिस द्वारा यहां दबिश दी गई। और आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया। युवक को 1 देशी कट्टा, 12 बोर बंदुक, कारतूस और साथ ही हथियार बनाने का सामान बरामद किया गया है, पकड़े गये युवक का नाम मोहम्मद आरिफ पिता मुस्ताक आरिफ उम्र 36 साल है जो वाहन चलाने का काम करता है, आरोपी मोहम्मद आरिफ पिछले चार साल से किराए की मकान में रहता था, और बिहार से हथियार बनाने का सामान मंगाता और हथियार बनाकर बेचा करता था,
इस मामले में पुलिस ने जो खुलासा किए हैं उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आरोपी किसी बड़े वारदात करने का प्लानिंग में भी था, वहीं हथियार बनाने में आरोपी के साथ और भी लोगों के शामिल होने की बात से इंकार नहीं किया जा सकता है, अभी आरोपी के पास से देशी कट्टा, 12 बोर का जिंदा कारतूस, हथियार बनाने का सामान बरामद किया गया है फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे कार्यवाई कर रही है