पामगढ़ : बहन पर रखता था नज़र इसलिए किया मर्डर, आरोपी गिरफ्तार, 2 के विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल

जांजगीर जिला के पामगढ़ में बुधवार की रात धरदेई में हुए हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| दरअसल मृतक आरोपी की बहन पर नज़र रखता था कई बार समझाने के बाद भी लडकी से मोबाइल पर बात करता था | जिससे आरोपी गुस्से में था | जिसके बाद उसने अपने 2 के विधि से संघर्षरत बालक के साथ मिलकर योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया | शिवरीनारायण पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103 (1), 61 (2), बीएनएस के तहत विधिवत कार्यवाही की गई है|

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक राहुल चौहान निवासी दर्रा थाना भटगांव जिला सारंगढ बिलाईगढ जो शिवरीनारायण मेला देख कर अपनी मौसी के घर ग्राम धरदेई गया था कि अज्ञात लोगो के द्वारा धारदार हथियार से मार कर हत्या कर पुरेना तालाब में फेक दिया है, जिसकी सूचना पर दिनांक 11.02.26 को थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा त्वरित घटना स्थल पहुंचकर मर्ग जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया जाकर हत्या का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया

See also  छत्तीसगढ़-बिलासपुर में घायल युवक के इलाज में लापरवाही, हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर किया तलब

 

शिवरीनारायण पुलिस द्वारा त्वरीत कार्यवाही करते हुए मामले मे शामिल एक विधी विरूद्ध संघर्षरत बालक को पकड़ा जिसे घटना के सम्बंध मे पुछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतक राहुल चौहान अपनी मौसी के घर आना -जाना करता था। मृतक फरार आरोपी की बहन से मोबाइल फोन के माध्यम से बातचीत करता था। इसी बात को लेकर फरार आरोपी को आपत्ति एवं नाराजगी थी। उक्त संबंध मोबाइलवार्ता को लेकर फरार आरोपी ने मृतक के प्रति वैमनस्य एवं आक्रोश पाल रखा था। दिनांक 11.02.2026 को इसी बात को लेकर फरार आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर मृतक राहुल चौहान को अपने साथ ले जाकर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर हत्या कर दिया एवं लाश को छुपाने की नियत से पुरेना तालाब में फेंक देना बताया था |

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा त्वरीत कार्यवाही करते हुए मामले मे शामिल फरार आरोपी 19 वर्षीय राजवीर अनंत साकिन राहौद एवं 02 विधी विरूद्ध संघर्षरत बालको को पकड़ा जिसे घटना के सम्बंध मे पुछताछ करने पर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मृतक राहुल चौहान को चाकू से ताबडतोड हमला कर हत्या करना एवं लाश को छुपाने की नियत से पुरेना तालाब में फेंक देना बताया। मामले में अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।

See also  मुख्यमंत्री विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए हैं सजग

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी शिवरीनारयण, उप निरी सत्यम चौहान प्रभारी पुलिस सहायता केन्द्र राहौद, सउनि, आर पी बघेल, प्रआर, विरेन्द्र टण्डन, सुधीर साहू, तारिकेश पाण्डेय, जगदीश ,आरक्षक प्रवीण साहू, शिव कुमार कश्यप, बेदराम पटेल, आनंद साण्डे, रामगोपाल भारती, दिनेश चौहान, यशवंत पाटले एवं थाना शिवरीनारायण स्टाफ का सराहनिय योगदान रहा।

 

पामगढ़ : हत्या का हुआ खुलासा, लड़की से मोबाईल में बात करना बनी वजह, हत्या में नाबालिग शामिल, मुख्य आरोपी फरार