अकलतरा में दिलदहला देने वाला सड़क हादसा, ट्रक ने महिला को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत

जांजगीर जिला के अकलतरा में आज सुबह 11 बजे के आसपास दिलदहला देने वाला सड़क हादसा हो गया| जिसमें एक ट्रक ने  महिला को रौंद दिया। घटना में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकी पति व एक बच्चा छिटककर कर दूसरी और गिर गया| जिससे उनकी जान बच गई। आक्रोशित लोगों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया था। घटना अकलतरा थाना के ग्राम तरोद मुख्य मार्ग की है।

मिली जानकारी के अनुसार झलमला निवासी ज्योति साहू उम्र 32 अपने पति और बच्चे के साथ बाईक में सवार हो कर अकलतरा की ओर जा रहे थे। वे तनोद के पास पहुंचे थे कि भूंसा भरा हुआ ट्रक ने उसे अपने चपेट में ले लिया। जिससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाईक दूसरी ओर फेंका गया। जिससे दोनों की जान बचा गई।

घटना की जानकारी मिलते ही लोगों ने मौके पर चक्का जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने लोगों को समझाइस दी। प्रशासन ने परिजनों को मुआवजा राशि देने की घोषणा की। इसके बाद मामला शांत हुआ।

See also  आधार कार्ड में मोबाईल नम्बर अपडेट करने शाखा डाकघरों में सीईएलसी शिविरों का आयोजन 11 अक्टूबर से