VIDEO : Big Breaking : इंडियन एयर फोर्स के हेलीकॉप्टर की मदद से युवक को तेज बहाव से निकाला बाहर

Johar36garh (Web Desk)|बिलासपुर जिला के खूंटाघाट वेस्टवियर के तेज बहाव के बीच फंसे युवक का आज रेस्क्यू किया गया. इंडियन एयर फोर्स के हेलीकॉप्टर ने युवक को बाहर निकाला.

रविवार शाम को युवक तेज बहाव के बीच फंस गया था. उसने पेड़ के सहारे पूरी रात गुजारी. सोमवार सुबह करीब 5.30 बजे मौके पर हेलीकॉप्टर पहुंचा. इसे देखने आस-पास के लोग भारी संख्या में जुटे थे. जवान ने रस्सी के सहारे ऊपर खींचकर रेस्क्यू किया. युवक को रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती किया गया है.

14 घंटे से भी अधिक वक्त तक खुटाघाट वेस्ट वियर के तेज बहाव में फंसे व्यक्ति को आखिरकार वायु सेना की हेलीकॉप्टर की मदद से बचा लिया गया । रविवार शाम को गिधौरी में रहने वाला 43 वर्षीय जितेंद्र कश्यप पिता हंस राम कश्यप शराब के नशे में वेस्ट वियर के तेज बहाव में छलांग लगा दिया था। बहता हुआ वह चट्टानों के बीच मौजूद पेड़ के सहारे अटक गया। जिसके बाद उसे बचाने की कोशिश शुरू हो गई। अंधेरा हो जाने की वजह से प्रशासन भी बेबस नजर आया। आखिरकार रात में ही निर्णय लिया गया कि तड़के रायपुर से हेलीकॉप्टर बुलाकर बचाव कार्य किया जाएगा।

See also  छत्तीसगढ़-कबीरधाम में बुजुर्ग मां की पीट-पीटकर हत्या, कोर्ट को सुनाया आजीवन कारावास

सुबह-सुबह सेना का हेलीकॉप्टर पहुंचा जिसने जितेंद्र कश्यप को एअरलिफ्ट किया। सीधे जितेंद्र कश्यप को रायपुर के रामकृष्ण हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उसे इलाज के लिए भर्ती कर दिया गया है । पूरी रात ठंडे पानी के बहाव में रहने के कारण जितेंद्र कश्यप की हालत बिगड़ चुकी है, बावजूद इसके मौत के मुंह से निकाल लेने के बाद उसके चेहरे पर मुस्कुराहट नजर आयी। इधर जब सेना के हेलीकॉप्टर ने तेज बहाव में फंसे जितेंद्र कश्यप को एअरलिफ्ट किया तो लोगों ने तालियां बजाकर सेना के इस कार्य के लिए उनका आभार प्रकट किया। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में ही जितेंद्र कश्यप यह नादानी कर बैठा था लेकिन इसके साथ ही अब प्रशासन की जिम्मेदारी बढ़ गई है। यहां आमतौर पर सुरक्षा के लिए ना तो पुलिस और ना ही प्रशासन का कोई व्यक्ति तैनात रहता है लेकिन इस घटना ने पुलिस की भी आंखें खोल दी है और अब यहां सुरक्षा व्यवस्था निसंदेह तगड़ी करनी होगी ताकि इस तरह की घटना की पुनरावृति ना हो।

See also  गणेश पंडाल स्थल पर सीसीटीवी से होगी निगरानी, स्वछता का रखें ध्यान

https://johar36garh.com/chhattisgarh-news/khutagat-me-nahi-me-gira-yuwk/